PM Narendra Modi को Barbados सरकार ने उनके नेतृत्व और Covid-19 महामारी के दौरान दी गई अहम मदद के लिए ‘Honorary Order of Freedom of Barbados’ अवॉर्ड से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार ब्रिजटाउन में आयोजित एक विशेष समारोह में Barbados की President Dame Sandra Masonने प्रदान किया। PM Modi की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान Union Minister of State for External Affairs Pabitra Margherita ने ग्रहण किया।
Margherita ने इस मौके पर आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान भारत और बारबाडोस के बीच मजबूत होते रिश्तों और आपसी सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड सिर्फ PM Modi ही नहीं, बल्कि भारत की उस नीति को भी दर्शाता है, जिसके तहत भारत ने संकट के समय कई देशों की मदद की।

यह घोषणा नवंबर 2024 में गुयाना में आयोजित दूसरे India-CARICOM लीडर्स समिट के दौरान की गई थी। तब Barbados की Prime Minister Mia Amor Mottley ने PM Modi की वैश्विक सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की थी।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 1966 में India और Barbados के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे और तब से दोनों देशों के बीच लगातार सहयोग बढ़ा है। यह सम्मान दोनों देशों की गहरी मित्रता और साझा विकास की दिशा में मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।
