PM Modi का Pakistan पर Gujarat वार: 22 मिनट में उड़ा दिए 9 आतंकी ठिकाने, कैमरे में कैद हुआ पूरा ऑपरेशन

0
125
PM Modi का Pakistan पर Gujarat वार: 22 मिनट में उड़ा दिए 9 आतंकी ठिकाने, कैमरे में कैद हुआ पूरा ऑपरेशन
PM Modi का Pakistan पर Gujarat वार: 22 मिनट में उड़ा दिए 9 आतंकी ठिकाने, कैमरे में कैद हुआ पूरा ऑपरेशन

PM Narendra Modi ने मंगलवार को Gujarat के Gandhinagar में एक रैली के दौरान बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि India ने ‘Operation Sindoor’ के तहत Pakistan में सिर्फ 22 मिनट में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। Modi ने साफ कहा कि इस बार पूरे ऑपरेशन को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया, ताकि कोई सबूत की मांग न कर सके।

PM Modi ने Pakistan को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अब इसे ‘proxy war’ कहना बड़ी भूल होगी, क्योंकि जो आतंकी मारे गए हैं, उन्हें Pakistan ने सरकारी सम्मान के साथ दफनाया है। उन्होंने कहा, “अब ये छाया युद्ध नहीं, बल्कि Pakistan की सोची-समझी सैन्य रणनीति है। Pakistan की सेना ने मारे गए आतंकियों को सलामी दी, उनके शवों को झंडों में लपेटा गया। अब युद्ध चल रहा है, और जवाब उसी भाषा में मिलेगा।”

Gandhinagar की रैली में मोदी ने जनता से कहा कि India अब किसी से दुश्मनी नहीं चाहता, लेकिन अगर कोई आंख दिखाएगा, तो जवाब भी उसी अंदाज़ में मिलेगा। उन्होंने कहा, “हम शांति चाहते हैं, तरक्की चाहते हैं, लेकिन अगर कोई हमारे सैनिकों पर हमला करेगा, तो फिर जवाब सोचकर नहीं, सीधे दिल से मिलेगा।”

Modi ने रैली से पहले Gandhinagar में एक भव्य रोड शो भी किया, जिसमें हजारों लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर उमड़ पड़े। यह उनका Operation Sindoor के बाद Gujarat का पहला दौरा था। सोमवार को भी उन्होंने वडोदरा, भुज और अहमदाबाद में जनसभाएं और रोड शो किए थे।

India की इस कार्रवाई को देशभर में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और सोशल मीडिया पर ‘Operation Sindoor’ ट्रेंड कर रहा है। प्रधानमंत्री का यह रुख बताता है कि अब India सिर्फ बात नहीं करेगा, सीधे वार करेगा। जनता का जोश और सरकार का दम अब दुश्मनों को करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here