Sonu Sood का Spiti Valley में शर्टलेस बाइकर अवतार वायरल, बिना हेलमेट वीडियो पर मचा बवाल, पुलिस ने शुरू की जांच

Sonu Sood का Spiti Valley में शर्टलेस बाइकर अवतार वायरल, बिना हेलमेट वीडियो पर मचा बवाल, पुलिस ने शुरू की जांच

0
246

बॉलीवुड एक्टर Sonu Sood का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह Himachal Pradesh की खूबसूरत Spiti Valley में बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में जो बात लोगों को चुभ गई, वह यह है कि Sonu न तो हेलमेट पहने हुए हैं और न ही कोई सुरक्षा गियर। ऊपर से वह शर्टलेस होकर बाइक चला रहे हैं, जिससे ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं।

वीडियो को लेकर बवाल तब और बढ़ गया जब लोगों ने याद दिलाया कि Sonu Sood पहले सड़क सुरक्षा अभियानों में हिस्सा ले चुके हैं और खुद सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश देते रहे हैं। अब जब वही अभिनेता नियम तोड़ते नजर आए, तो सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की बाढ़ आ गई।

वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन भी लोगों को खटक गया— “ये Spiti है यहां सिर्फ असली लोग चलते हैं।” इस लाइन को कई लोगों ने गैर-जिम्मेदाराना बताया।

इस बीच Lahaul-Spiti पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि वायरल वीडियो शुरुआती जांच में साल 2023 का लग रहा है, लेकिन इसकी असलियत की पुष्टि के लिए DSP मुख्यालय, किलाड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस ने यह भी कहा कि कानून के अनुसार जो भी कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी। साथ ही सभी नागरिकों और पर्यटकों से अपील की गई कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं।

अब सबकी निगाहें Sonu Sood के रुख पर हैं कि वे इस विवाद पर क्या सफाई देते हैं। फिलहाल उन्होंने इस वायरल वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन जनता की नाराजगी और पुलिस जांच ने मामला गर्मा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here