प्रधानमंत्री Narendra Modi France दौरे के बाद America पहुंच चुके हैं। अपनी दो दिवसीय यात्रा पर वह बुधवार शाम Washington DC पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां से जब वह अपने ठहरने के स्थान Blair House पहुंचे तो वहां भी प्रवासी भारतीयों ने गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया। Blair House में कुछ देर ठहरने के ठीक बाद PM Modi America की इंटेलीजेंस डायरेक्टर Tulsi Gabbard से मिलने के लिए रवाना हो गए। बुधवार को ही Tulsi Gabbard की नियुक्ति तय हुई है। सीनेट ने उनके पक्ष में मतदान करते हुए उन्हें नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर के तौर पर चुना। इसी के साथ वह America की 18 इंटेलिजेंस एजेंसियों की प्रमुख बन गई हैं। शायद यही कारण है कि PM Modi ने अपने अमेरिकी दौरे पर सबसे पहले उनसे मिलना उचित समझा। इस दौरान दोनों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। PM Modi और Gabbard नहीं एक दूसरे से हाथ मिलाया और गर्मजोशी से अभिवादन किया।
कौन हैं Tulsi Gabbard
Tulsi Gabbard का नाम भारतीय नामों से मिलता जुलता है, लेकिन बता दें कि वह भारतीय मूल की नहीं है। उनकी मां ने हिंदू धर्म से लगाव के कारण अपनी बेटी का नाम Tulsi रखा। Tulsi Gabbard पूर्व सैन्य कर्मी रही है। वह डेमोक्रेटिक पार्टी से भी अमेरिकी संसद की सदस्य रह चुकी हैं। फिलहाल वह रिपब्लिकन हैं। Tulsi Gabbard शादीशुदा हैं उनकी पहली शादी Eduardo Tamayo से हुई थी। यह शादी केवल 4 साल चली इसके बाद उन्होंने सिनेमैटोग्राफर Abraham Williams से शादी की।
PM Modi ने साझा की तस्वीरें
PM Modi ने Gabbard के साथ मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए कहा, “Washington में America की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक Tulsi Gabbard से मुलाकात की। उन्होंने उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। भारत US मैत्री के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा से प्रबल समर्थक रही है”।
Trump के निमंत्रण पर दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर है PM Modi
राष्ट्रपति Donald Trump के निमंत्रण पर दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर PM Modi बुधवार को Washington पहुंचे। America में भारत के राजदूत Vinay Mohan Kwatra और अन्य अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। Trump की दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद PM Modi कि यह पहली अमेरिकी यात्रा है।
भारतीय प्रवासियों ने किया भव्य स्वागत
Washington में लैंड होने के बाद PM Modi सीधे Blair House के लिए निकले। जहां पर भारतीय प्रवासियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अमेरिकी जमीं पर भारत माता की जय और मोदी मोदी के नारे गंजे। PM Modi ने उनका स्वागत करने के लिए भारतीय प्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “सर्दी के मौसम में गर्म जोशी से स्वागत। ठंड के बावजूद Washington में भारतीय प्रवासियों ने मेरा बहुत ही खास तरीके से स्वागत किया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं”।