Muzaffarnagar में बेल्ट से हमला करने वाले बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, माफी मांगते रहे हाथ जोड़कर

Muzaffarnagar में बेल्ट से हमला करने वाले बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, माफी मांगते रहे हाथ जोड़कर

0
262

Muzaffarnagar की सड़कों पर बेल्ट से आतंक फैलाने वाले तीन सिरफिरे युवकों की बदमाशी पर आखिरकार पुलिस ने ब्रेक लगा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने इन तीनों को धर दबोचा, जो लोगों पर बेल्ट से हमला कर रहे थे। गिरफ़्तारी के बाद जब पुलिस ने इनका “इलाज” किया तो ये लंगड़ाते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए।

ये पूरा मामला Nai Mandi Kotwali area के जानसठ रोड का है, जहां तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर राह चलते लोगों पर बेल्ट से हमला करते दिखे। किसी कार सवार ने इस सनसनीखेज घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो जंगल में आग की तरह फैल गया और पुलिस की नींद उड़ गई।

वीडियो में तीनों बदमाश खुलेआम बेल्ट घुमाकर राहगीरों और बाइक सवारों को निशाना बनाते दिखे। लोगों में डर का माहौल बन गया था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद नई मंडी पुलिस ने एक्शन लेते हुए बाइक नंबर के जरिए तीनों की पहचान की और पंचेंडा रोड से अंतरिक्ष चौधरी, रमन कश्यप और नदीम नामक युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवकों की हालत पुलिसिया इलाज के बाद बदल चुकी थी। कभी बेल्ट घुमाने वाले ये लड़के अब पुलिस के सामने गिड़गिड़ा रहे थे, हाथ जोड़कर माफी मांग रहे थे और लंगड़ा रहे थे। पूछताछ में इन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ “मज़े के लिए” राहगीरों को परेशान किया, लेकिन अब उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है।

पुलिस ने इन पर धारा 170 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। लोगों का कहना है कि ऐसे सिरफिरों को सबक सिखाना जरूरी था, ताकि सड़कें फिर से सुरक्षित हो सकें। सोशल मीडिया पर भी लोग पुलिस की कार्रवाई की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here