लड़की के नााम और नम्बर के साथ गांव में चिपका दिए पोस्टर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक युवक की ऐसी करतूत सामने आई है जिसने एक युवती को पूरे गांव में शर्मसार कर दिया है. दरअसल, युवती द्वारा छेड़खानी ...

0
63
नाम और फोन नंबर लिखकर अश्लील बातें लिखी गई हैं.
नाम और फोन नंबर लिखकर अश्लील बातें लिखी गई हैं.

UP के Muzaffarnagar में  एक युवती द्वारा छेड़खानी का आरोप लगाने पर युवक ने  पूरे गांव में युवती के नाम के पोस्टर और नम्बर  चिपका दिए हैं । नाम और फोन नंबर लिखकर अश्लील बातें  भी लिखी गई हैं।

यह दोनो  एक साथ पढ़ते थे। इन दोनों की फोन पर बातें भी होती थी। लड़की से होने वाली इन बातों को लड़का प्रेम समझ बैठा।

शिकायत पुलिस से की है गयी है,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग अलग धाराऔं के तहत मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की द्वारा लड़के से बात करने से मना करने पर यह किया गया था।
स्थानीय Naradganj में निवास करने वाले Saurabh पुत्र ravi soni की एक लड़की से मित्रता थी। यह दोनो साथ में पढ़ते थे। इन दोनों की फोन पर बातें भी होती थी।

लड़की से होने वाली इन बातों को लड़का प्रेम समझ बैठा। वहीं कुछ समय पूर्व लड़की ने पढऩा छोड़ दिया था और वह अपने गांव में ही रहती थी।

इस बीच Saurabh उसे लगातार फोन करता रहता था। लेकिन जब लड़की ने Saurabh को फोन करने से मना कर दिया तो वह आपे से बाहर हो गया। इस बीच  Saurabh ने लड़की को चेतावनी भी दी थी कि यदि वह उससे बात नही करेगी तो वह उसे बदनाम कर देगा।

इस धमकी के बाद भी जब लड़की नही मानी तो शुक्रवार को Saurabh ने उसके गांव में उसके पोस्टर लगा दिए। इन पोस्टरों पर लड़की के संबंध में ऊलजलूल बातें लिखकर उस पर दो लड़कों के नाम भी लिख दिए। जब गांव में लोगों ने इन पोस्टरों को देखा तो लड़की के परिजनों को जानकारी दी।

परिजनों ने जब यह पोस्टर देखे तो वह भी परेशान हो उठे। इसके बाद परिजनों ने लड़की से सारी बात पूछी। इस पर लड़की ने परिजनों को पूरा बात बता दी।

कराया मामला दर्ज: गांव में चिपके पोस्टरों के बाद लड़की अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। यहां पर पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी सौरभ के खिलाफ धारा 354ए, 501, 502, 506, 509 एवं ११/12 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सौरभ को गिरफ्तार भी कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here