Prayagraj MahaKumbh: महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 15 नए अकाउंट्स पर केस

Prayagraj MahaKumbh: महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 15 नए अकाउंट्स पर केस

0
79

Mahakumbh में स्नान कर रही महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और बेचने के मामले में पुलिस ने 15 नए सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एफआईआर दर्ज की है। अब तक ऐसे 17 अकाउंट्स पर तीन मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पहला मामला 17 फरवरी 2025 को सामने आया था, जब प्रयागराज पुलिस ने एक इंस्टाग्राम अकाउंट (@neha1224872024) के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस अकाउंट से स्नान कर रही महिलाओं के वीडियो पोस्ट किए जा रहे थे। पुलिस ने मेटा से इस अकाउंट से जुड़ी जानकारी मांगी है और संचालक की गिरफ्तारी की तैयारी हो रही है।

इसके बाद, 19 फरवरी 2025 को पुलिस ने टेलीग्राम चैनल (CCTV CHANNEL 11) पर केस दर्ज किया, जिसमें महिलाओं के स्नान के वीडियो पैसों के बदले बेचने का दावा किया गया था। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए है।

अब तक पुलिस ने कुल 15 नए सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अगर उन्हें किसी संदिग्ध अकाउंट की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि इस तरह के अपराधों को रोका जा सके।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here