18.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

Preity Zinta ने Congress पर साधा निशाना, ‘Fake News’ फैलाने का लगाया आरोप

Preity Zinta ने Congress पर साधा निशाना, 'Fake News' फैलाने का लगाया आरोप

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

बॉलीवुड अभिनेत्री Preity Zinta ने Congress की केरल इकाई पर फर्जी खबर फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके 18 करोड़ रुपये के लोन माफ करने और सोशल मीडिया अकाउंट्स भाजपा को देने की बात पूरी तरह गलत है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस दावे को खारिज किया और कहा कि उन्होंने वर्षों पहले ही अपना लोन चुका दिया था।

Preity Zinta ने इस झूठी खबर पर नाराजगी जताते हुए लिखा, “शर्म की बात है कि एक राजनीतिक पार्टी इस तरह की फेक न्यूज़ फैला रही है। मेरा कोई भी लोन माफ नहीं हुआ था। मैंने वह लोन दस साल पहले पूरा चुका दिया था।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स वह खुद ही चलाती हैं और किसी को नहीं दिए हैं।

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस की केरल इकाई ने एक पोस्ट में दावा किया कि Preity Zinta ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट भाजपा को दे दिए और बदले में उनका लोन माफ कर दिया गया। इस पर कड़ा विरोध जताते हुए अभिनेत्री ने कहा कि झूठी खबरें फैलाना बेहद शर्मनाक है।

अभिनेत्री ने मीडिया संस्थानों को भी आड़े हाथों लिया और बिना तथ्यों की जांच किए खबरें छापने पर निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा, “इतनी गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं, लेकिन शुक्र है कि सोशल मीडिया है, जिससे सच सामने आ सकता है।” उन्होंने मीडिया से अपील की कि भविष्य में बिना पुष्टि के किसी भी खबर को न छापें और पहले खुद से सच्चाई की जांच करें।

हाल ही में Preity Zinta ने यह भी कहा था कि आजकल अगर कोई प्रधानमंत्री की तारीफ करता है तो उसे ‘भक्त’ कह दिया जाता है, और अगर कोई गर्व से हिंदू या भारतीय होने की बात करता है तो उसे ‘अंधभक्त’ करार दे दिया जाता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे पूर्वाग्रह से ग्रसित न हों और लोगों को उनके वास्तविक व्यक्तित्व से पहचानें।

पेशेवर मोर्चे पर बात करें तो Preity Zinta जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। वह फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगी, जिसे राजकुमार संतोषी निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल, शबाना आज़मी, अली फज़ल और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!