11.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

Priyanka Chopra की बहन Mannara Chopra पर टूटा दुखों का तूफान, पिता के निधन से फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस, लिखा- “अब मैं अधूरी हूं”

Priyanka Chopra की बहन Mannara Chopra पर टूटा दुखों का तूफान, पिता के निधन से फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस, लिखा- "अब मैं अधूरी हूं"

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

बॉलीवुड एक्ट्रेस Priyanka Chopra की कजिन बहन और ‘Big Boss 17’ फेम Mannara Chopra के घर से दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। Mannara के पिता Raman Rai Handa का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिल्ली हाईकोर्ट के जाने-माने वकील रहे Raman Handa ने 16 जून को अंतिम सांस ली। पिता के निधन की खबर सुनते ही मन्नारा सदमे में हैं। हमेशा हंसती-मुस्कुराती रहने वाली मन्नारा चोपड़ा ने Instagram पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपने दर्द को सबके सामने रखा।

Instagram पर मन्नारा ने पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हमारे जीवन की सबसे बड़ी ताकत चले गए। पापा आप हमेशा मेरे हीरो रहोगे।” उन्होंने आगे बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार 18 जून को Mumbai के Amboli Crematorium, Andheri West में किया जाएगा।

पिता की मौत की खबर ने न सिर्फ Mannara बल्कि पूरे Chopra और Handa परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस, सेलेब्स और करीबी लोग Mannara को ढांढस बंधा रहे हैं और उनकी पोस्ट पर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

बता दें कि मन्नारा का असली नाम Barbie Handa है, लेकिन इंडस्ट्री में कदम रखते वक्त उन्होंने अपना नाम बदलकर Mannara Chopra रखा। उनकी मां Kamini Chopra, Priyanka Chopra के पिता Ashok Chopra की बहन हैं। यानी Mannara और Priyanka सगी ममेरी बहनें हैं। जब Mannara ‘बिग बॉस 17’ में नजर आई थीं, तब Priyanka ने उन्हें सोशल मीडिया पर सपोर्ट किया था।

Mannara ने फिल्म ‘जिद’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था और साउथ फिल्मों में भी उन्होंने नाम कमाया है। उनकी अगली फिल्म ‘ओही चन्न ओही रातां’ जल्द रिलीज होने वाली है। लेकिन इस दुख की घड़ी में मन्नारा पूरी तरह टूट चुकी हैं। उनके शब्दों में—”अब मैं अधूरी हूं, पापा”

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!