Home क्राइम हाथरस में छात्राओं का यौन शोषण करने वाला प्रोफेसर रजनीश गिरफ्तार

हाथरस में छात्राओं का यौन शोषण करने वाला प्रोफेसर रजनीश गिरफ्तार

Hathras News: हाथरस शहर के बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर व चीफ प्रॉक्टर के द्वारा छात्राओं का यौन शोषण करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है.

0

Hathras News: UP के हाथरस के बागला कॉलेज में पिछले 20 साल से छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोपी प्रोफेसर रजनीश कुमार गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रोफेसर के घिनौने कृत्यों का खुलासा तब हुआ था जब छात्राओं के अश्लील हरकत करने के उसके कई वीडियो लीक हो गए। इस मामले को लेकर पिछले कई दिनों से हाथरस में हड़कंप मचा हुआ है।

छात्र और अभिभावक गुस्से में हैं। वे सब लगातार प्रदर्शन कर प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रोफेसर की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी थीं। डीएम ने भी इस मामले में चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है जो कॉलेज और अन्य स्थानों पर लोगों से पूछताछ कर अपनी जांच-पड़ताल में जुटी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि हाथरस शहर के पीसी बगला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर व चीफ प्रॉक्टर रजनीश पर कालेज की छात्राओं के यौन शोषण का आरोप लगा है. थाना हाथरस गेट पुलिस ने उनके खिलाफ रेप सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस संबंध में कालेज की कुछ छात्राओं ने राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ साथ तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को भी गुमनाम पत्र भेजकर रजनीश की शिकायत की थी.  भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कालेज के चीफ प्रॉक्टर रजनीश पर छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे. शिकायत के साथ 12 फोटो भी भेजे गए थे, जिनमें वह छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता दिख रहा है.

यूपी से राजस्थान तक हो रही थी प्रोफेसर की तलाश

यूपी पुलिस की कई टीमें प्रो. रजनीश कुमार की तलाश में जुटी थीं। यूपी से लेकर राजस्थान तक उसकी तलाश की जा रही थी। प्रोफेसर का मोबाइल लगातार बंद था लेकिन पुलिस उसकी निगरानी में जुटी थी। पुलिस की टीमें मथुरा में उसके गांव समेत संभावित ठिकानों पर भेजी गईं थीं। लेकिन वह वहां नहीं मिला था। पुलिस की लगातार कोशिशों के परिणामस्वरूप गुरुवार की सुबह प्रो. रजनीश कुमार को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली।

मथुरा का रहने वाला है प्रोफेसर

रजनीश कुमार मथुरा की मांट तहसील के जावरा गांव का रहने वाला है. रजनीश के दो भाई हैं. बड़ा भाई भी टीचर है. माता-पिता की मौत के बाद चीफ प्रॉक्‍टर अपने हिस्‍से की जमीन बेचकर हाथरस आ गया था. हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज में साल 2000 में बतौर भूगोल विषय के प्रोफेसर के रूप में नीरज की तैनाती हुई थी. मामला उजागर होने पर जिलाधिकारी राहुल पांडे ने चार सदस्यों की टीम गठित कर दी. इसमें एसडीएम, बीएसए, तहसीलदार और सीओ शामिल हैं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version