Home क्राइम Rajasthan: खेल खेल में बच्चों ने पी लिया कीटनाशक, 4 मासूम अस्पताल...

Rajasthan: खेल खेल में बच्चों ने पी लिया कीटनाशक, 4 मासूम अस्पताल में भर्ती

Rajasthan: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में बच्चों ने खेल-खेल में कीटनाशक पी लिया जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। आनन फानन में परिजनों ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे डॉक्टर- डॉकटर खेल रहे थे इसी दौरान उन्होंने कीटनाशक पी लिया। बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल में सभी बच्चे भर्ती है उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

0

Rajasthan: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर बच्चों का खेलना कई अन्य बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो गया। दरअसल, कुछ बच्चे यहां पर डॉक्टर- डॉक्टर खेल रहे थे। इस दौरान 10 साल के बच्चे ने डॉक्टर बनकर अन्य छोटे बच्चों को कीटनाशक दवा पिला दी। कीटनाशक दवा पीने के बाद 4 बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। वे सभी उल्टी करने लगे।

घटना के तुरंत बाद आनन फानन में बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चों को हालत खतरे से बाहर है। पूरी घटना सोमवार शाम 4 से 5 बजे के बीच की है। बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल में सभी बच्चों को भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही बांसवाड़ा डीएसपी गोपीचंद मीणा अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।

 

इस पूरी घटना को लेकर बच्चों के एक अभिभावक रकम चंद ने बताया कि समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर चारों बच्चों को अचानक उल्टी क्यों हो रही है। घरेलू उपचार के बाद सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने कहा कि बच्चों ने कोई विषाक्त पदार्थ पी लिया है। यहां से चिकित्सकों ने सभी बच्चों को एमजी अस्ताल रेफर कर दिया गया। यहां पर चारों बच्चों का उपचार जारी है। डॉक्टरों ने बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

 

बांसवाड़ा डीएसपी गोपीचंद मीणा ने इस मामले को लेकर कहा कि खजूरी गांव की चार बच्चियों को हॉस्पिटल लाया गया है। परिजनों ने कहा कि बच्चे खेल रहे थे, इस दौरान उन्होंने जहरीला पदार्थ पी लिया। उन्होंने कहा कि अभी बच्चों की तबीयत ठीक है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version