11.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

Rajasthan Budget 2025: युवाओं को नौकरी, विकास को रफ्तार, ग्रीन इनिशिएटिव्स को बढ़ावा

Rajasthan Budget 2025: युवाओं को नौकरी, विकास को रफ्तार, ग्रीन इनिशिएटिव्स को बढ़ावा

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। यह भजनलाल सरकार का दूसरा बजट है, जिसे “ग्रीन थीम बजट” कहा गया है। बजट में ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे, परिवहन, नवीकरणीय ऊर्जा और रोजगार पर खास जोर दिया गया है।

वित्त मंत्री ने जयपुर मेट्रो के अगले फेज के विस्तार, नए एक्सप्रेसवे और कनेक्टिंग रोड के निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा, राज्य में 8 नए जिलों के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार ने राजस्थान रोड डेवलपमेंट और मेंटेनेंस प्रोग्राम की शुरुआत की घोषणा भी की, जिससे सड़कों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

युवाओं के लिए सरकारी और निजी क्षेत्रों में लगभग 1 लाख नौकरियों की घोषणा की गई है। इसके अलावा, स्वरोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना बनाई गई है। राज्य में अटल ज्ञान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जो शिक्षा और तकनीकी विकास में मदद करेंगे।

महिलाओं और किसानों के लिए भी बजट में योजनाएं बनाई गई हैं। पर्यावरण संरक्षण के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स छूट और चार्जिंग पॉइंट्स की संख्या बढ़ाने की योजना शामिल है। पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं भी पेश की गई हैं, जिससे राज्य की आर्थिक वृद्धि को बल मिलेगा।

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह बजट राजस्थान के विकास को नई गति देगा और राज्य की जनता को समर्पित है।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!