शंकर की गेम चेंजर के बाद,राम चरण अपनी नई फिल्म के साथ फैंस के बीच वापसी करने को तैयार हैं। उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित 16वीं फिल्म के लिए ब्लॉकबस्टर निर्देशक बुची बाबू सना के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म जिसे पहले अस्थायी रूप से RC16 शीर्षक से पुकारा जा रहा था गुरुवार को निर्माताओं ने राम चरण के 40वें जन्मदिन पर फिल्म का फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और नाम भी रिवील कर दिया है।
निर्देशक ने शेयर किए फिल्म के दो पोस्टर
Happy Birthday my Dear @AlwaysRamCharan Sir…
In one word you are Gold Sir 🤍🤍🤍🤍Tqq for everything Sir 🙏🏼🙏🤗🤗🤗 pic.twitter.com/aNc1QLGU8q
— BuchiBabuSana (@BuchiBabuSana) March 27, 2025
यूजर्स ने पुष्पा से की तुलना
एक यूजर ने लिखा- ‘पुष्पा के फर्स्ट लुक की कॉपी, सिगरेट जोड़ी और बस इतना ही।’ दूसरे ने लिखा- ‘मिनी पुष्पा.’ एक और शख्स ने कमेंट किया- ‘पुष्पा की कॉपी।’ खुद निर्देशक बुची बाबू ने पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,”हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे राम चरण सर..एक शब्द में आप गोल्ड हैं सर। हर चीज के लिए धन्यवाद सर।”

पेड्डी में कौन-कौन आएगा नजर?
फिल्म में शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा नजर आएंगे। पेड्डी को बुच्ची बाबू सना ने लिखा है और वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा इसे प्रस्तुत किया गया है। इस फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने किया है जबकि संगीत एआर रहमान ने दिया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी आर रत्नवेलु ने की है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

