Home चुनाव चुनाव 2025 रमेश बिधूड़ी पर चढ़ा लालू यादव का रंग

रमेश बिधूड़ी पर चढ़ा लालू यादव का रंग

रमेश बिधूड़ी पर चढा लालू यादव का रंग । रमेश बिधूड़ी की विवादित टिप्पणी । आतिशी मार्लेना और प्रियंका गांधी कि टिप्पणी ।

0

कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। ऐसा लग रहा है कि रमेश बिधूड़ी अब लालू यादव की ज़ुबानी बोल रहें हैं।

बिधूड़ी जी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो सभा में कह रहे हैं कि लालू यादव ने वादा किया था बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा। लेकिन, वे ऐसा कर नहीं पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।

 

इसके साथ ही उन्होंने सीएम आतिशी पर भी टिप्पणी की, जिस पर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल व कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। भाजपा के नेता मुख्यमंत्री आतिशी को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान जनता सहन नहीं करेगी। महिलाएं इसका बदला लेंगी।

टिप्पणियों से दिल्ली की सियासत काफी गरमा चुकी है।

उनके इस बयान पर कालकाजी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कड़ा विरोध जताया। विवाद बढ़ता देखकर बिधूड़ी ने बाद में सफाई भी दी और खेद भी प्रकट किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version