29.1 C
Delhi
Thursday, May 1, 2025

Rekha Gupta Delhi CM शपथ: Rekha Gupta रामलीला मैदान पहुंचीं, Z कैटिगरी की सुरक्षा मिली, मंत्रियों से मुलाकात कर रहीं नई मुख्यमंत्री

Rekha Gupta Delhi CM शपथ : दिल्ली की शालीमार बाग सीट से भाजपा विधायक Rekha Gupta आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। उनके साथ प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, आशीष सूद, पंकज सिंह और रविंदर सिंह इंद्राज भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Rekha Gupta Delhi CM शपथ: दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं भाजपा की Rekha Gupta आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रही हैं। प्रवेश वर्मा के अलावा मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, पंकज सिंह, रविंदर सिंह इंद्राज और कपिल मिश्रा भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार, प्रवेश वर्मा का डिप्टी सीएम बनना तय माना जा रहा है।

दिल्ली के नए मंत्रिमंडल में सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। दिल्ली में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 7 मंत्री हो सकते हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम गुरुवार दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान में होगा। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा फिल्म स्टार, साधु-संत और कारोबारियों के साथ ही हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

इसे देखते हुए रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिए एनएसजी कमांडो, दिल्ली पुलिस के जवान और आरएएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना सुरक्षा जांच के किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। बता दें कि, रेखा गुप्ता सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

50 वर्षीय Rekha Gupta ABVP से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक की पढ़ाई की है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन पर विराम लगाते हुए दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

रामलीला मैदान में मंत्रियों और नेता से मुलाकात कर रहीं नई मुख्यमंत्री

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण के मंच पर मौजूद अपने कैबिनेट मंंत्रियों सहित भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यंमत्रियों और नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। सबसे पहले उन्होंने प्रवेश वर्मा से मुलाकात की।

प्रवेश साहिब सिंह ने कहा मैं अपनी आखिरी सांस तक बीजेपी में रहूंगा

आज दिल्ली के मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले बीजेपी नेता प्रवेश साहिब सिंह ने कहा, “दिल्ली के प्रति हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। दिल्ली की जनता ने हमें बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया। 27 साल बाद आज बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।

मैं पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करता हूं, जिनके विकास पर लोगों ने भरोसा जताया है। दिल्ली की जनता को पूरा भरोसा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को दुनिया की सबसे खूबसूरत राजधानी बनाने में सफल होंगे। मैं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा करता हूं।

उनके नेतृत्व में हमें दिल्ली के लिए अच्छी दिशा मिली और हमने सरकार बनाई। मैं दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं। उनकी मेहनत रंग लाई है। मैं दिल्ली की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमें 48 सीटें दीं। हम अपने घोषणापत्र में किए गए सभी वादे पूरे करेंगे।

मैं हमेशा कहता हूं कि मैं बीजेपी का अनुशासित कार्यकर्ता हूं और हमेशा रहूंगा, मैं अपनी आखिरी सांस तक बीजेपी में रहूंगा। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा।”

- Advertisement -
Shreya Bhushan
Shreya Bhushan
श्रेया भूषण एक भारतीय पत्रकार हैं जिन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप के बिहार तक और क्राइम तक जैसे चैनल के माध्यम से पत्रकारिता में कदम रखा. श्रेया भूषण बिहार से आती हैं और इन्हे क्राइम से संबंधित खबरें कवर करना पसंद है
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!