रविवार की रात बॉलीवुड प्रशंसकों के लिए बहुत खास रही क्योंकि उन्हें एक ही छत के नीचे कई सितारे देखने को मिले। 16 फरवरी को डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘The Roshans’ के निर्माताओं ने मुंबई में Netflix Project की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में न केवल Hrithik Roshan और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए बल्कि Rekha और Anupam Kher जैसी मशहूर हस्तियां भी मौजूद रहीं। सक्सेस पार्टी की कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं हैं। हालांकि Rekha की मौजूदगी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वह इवेंट में पूरे स्टाइलिश अंदाज में पहुंची थी। उन्होंने Hrithik और Rakesh Roshan के साथ पोज भी दिए और पिता पुत्र की जोड़ी के साथ उनका मिलना प्रशंसकों को ‘Koi Mill Gaya’ की याद दिला गया। ब्लॉकबस्टर फिल्म में Rekha ने Hrithik की मां और Rakesh Roshan की पत्नी की भूमिका निभाई थी।
Rekha ने अपने लोक से सभी का ध्यान खींचा
दिग्गज अभिनेत्री Rekha अपनी खूबसूरती और चार्म के लिए पहचानी जाती है। ‘The Roshans’ की पार्टी में उन्होंने अपने लुक से महफिल लूट ली। Rekha के स्टाइलिश लुक की बात कर तो उन्होंने पार्टी के लिए ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस को चुना था। उन्होंने व्हाइट कलर के शॉल से अपने बालों को ढका हुआ था जो उनकी गर्दन पर दुपट्टे जैसा दिख रहा था। उनका यह शॉल का स्टाइल काफी कूल लग रहा था। उनकी ब्लैक ड्रेस में ओवरसाइज व्हाइट रफल्ड स्लीव्स थीं। उन्होंने अपने आउटफिट को ब्लैक हील्स, मैचिंग शेड्स और हॉट रेड लिप कलर के साथ टीम अप किया था। गोल्डन इयररिंग्स से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
इन दिग्गजों ने भी की शिरकत
पार्टी में Jitendra, Yogesh Lakhani, Alka Yagnik, Amisha Patel, Shashi, Anu Ranjan, Neetu Kapoor, Pashmina Roshan, Tiger Shroff, Vani Kapoor, David Dhawan और कई अन्य सेलेबस इस कार्यक्रम में शामिल हुए। Roshan की डॉक्यूमेंट्री Netflix पर 17 जनवरी 2025 से शुरू होगी। इसमें Rakesh Roshan, Rajesh Roshan और Hrithik Roshan ने वर्षों के अपने संघर्ष और जीत के बारे में सब कुछ साझा किया है।
