23.1 C
Delhi
Tuesday, October 28, 2025

फिर सवालों के घेरों में Rohit Sharma और Mumbai Indians!

CSK vs MI: मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की ओर से ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

IPL 2025, CSK vs MI: आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को 4 विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला एक बार फिर शांत दिखा। आईपीएल 2025 में मुंबई के पहले मैच में रोहित शर्मा 4 गेंद खेलकर बिना खाता खोले ही पवेलियन रवाना हो गए।

मैच से पहले चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की ओर से ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। जिसके बाद से मुंबई ने रोहित को मैदान के बाहर ही बैठा दिया। इस दौरान हिटमैन का चेहरा काफी उतरा हुआ सा नजर आया। अब आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला?

IPL में रोहित शर्मा का शर्मनाक रिकॉर्ड

टॉस हारकर मुंबई पहले बल्लेबाजी के लिए आई जिसमें रोहित शर्मा ओपनिंग के लिए आए। वे 4 गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन रवाना हो गए। खलील अहमद ने हिटमैन को अपना शिकार बनाया। ये रोहित शर्मा का आईपीएल का 18वां डक था। इसके साथ ही उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक के आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली जो कि 18 बार है।

मुंबई इंडियंस ने मैच से किया बाहर?

बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद रोहित शर्मा को मुंबई ने फील्डिंग करने का मौका ही नहीं दिया। दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि मुंबई की फील्डिंग शुरू होने से पहले रोहित को सब्स्टीट्यूट कर दिया गया और उनकी जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में स्पिनर विग्नेश पुतुर को लाया गया। जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अपना आईपीएल डेब्यू किया। विग्नेश ने मुंबई की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 3 विकेट हासिल किए।

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता मैच

बात करें मुकाबले की तो चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। सीएसके ने 4 विकेट से जीत हासिल की।

- Advertisement -
Shreya Bhushan
Shreya Bhushan
श्रेया भूषण एक भारतीय पत्रकार हैं जिन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप के बिहार तक और क्राइम तक जैसे चैनल के माध्यम से पत्रकारिता में कदम रखा. श्रेया भूषण बिहार से आती हैं और इन्हे क्राइम से संबंधित खबरें कवर करना पसंद है
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!