27.1 C
Delhi
Thursday, July 31, 2025

IPL में Rohit Sharma का धमाका! Virat को छोड़ा पीछे, BCCI कॉन्ट्रैक्ट में Ishan-Shreyas की ज़बरदस्त वापसी

IPL में Rohit Sharma का धमाका! Virat को छोड़ा पीछे, BCCI कॉन्ट्रैक्ट में Ishan-Shreyas की ज़बरदस्त वापसी

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

IPL 2025 में Rohit Sharma ने तूफान मचा दिया है। उन्होंने Virat Kohli को पीछे छोड़कर IPL में सबसे ज़्यादा “प्लेयर ऑफ द मैच” अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड बना लिया है।

रविवार को खेले गए मैच में Rohit ने 45 गेंदों पर नाबाद 76 रन ठोके। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 6 छक्के और 4 चौके मारे। इस पारी के बाद उन्हें करियर का 20वां POTM अवॉर्ड मिला। विराट के नाम 19 अवॉर्ड हैं।

अब Rohit IPL इतिहास में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ AB De Villiers (25) और Chris Gayle (22) हैं।

इतना ही नहीं, Rohit Sharma अब IPL के दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं। उन्होंने Shikhar Dhawan को पीछे छोड़ा और 6,786 रन पूरे किए।

इस सीज़न में Rohit ने अब तक 7 मैच खेले हैं और 158 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 154 और औसत 26 से ऊपर है।

दूसरी तरफ, BCCI ने टीम इंडिया के 2024-25 के नए कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिए हैं। सबसे बड़ी खबर – Ishan Kishan और Shreyas Iyer की वापसी!

पिछले साल दोनों को Ranji Trophy नहीं खेलने की वजह से बाहर कर दिया गया था। लेकिन इस बार फिर मौका मिल गया है।

Shreyas को ग्रेड B में रखा गया है। उनके साथ हैं – सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल।

Ishaan को ग्रेड C में जगह मिली है। उनके साथ हैं – रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और कई युवा खिलाड़ी।

ग्रेड A+ में वही बड़े नाम हैं – रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।

Rohit Sharma का बल्ला गरज रहा है, रिकॉर्ड टूट रहे हैं और Team India की लिस्ट में जबरदस्त बदलाव हो रहे हैं। क्रिकेट में इस वक्त हर तरफ बस रोमांच ही रोमांच है

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!