16.1 C
Delhi
Monday, December 15, 2025

Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी, कहा- “अभी नहीं ले रहा वनडे क्रिकेट से संन्यास”

Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी, कहा- "अभी नहीं ले रहा वनडे क्रिकेट से संन्यास"

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

भारतीय कप्तान Rohit Sharma ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। हाल ही में India को Champions Trophy जिताने के बाद उन्होंने यह ऐलान किया, जिससे उनके भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

37 वर्षीय Rohit Sharma ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 83 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली और India को New Zealand के खिलाफ 4 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। भारत ने 252 रनों का लक्ष्य 49 ओवर में हासिल कर लिया और 10 महीनों में दूसरी बार ICC Trophy जीती।

Rohit के संन्यास को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी, लेकिन उन्होंने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “अभी मैं अपने खेल और मानसिकता पर ध्यान दे रहा हूं। यह सही नहीं होगा कि मैं अभी से 2027 विश्व कप के बारे में सोचूं। मैं कोई सीमा तय नहीं करना चाहता कि खेलूंगा या नहीं। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान सिर्फ अपने खेल पर है।”

पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह ने भी Rohit Sharma के इस फैसले की तारीफ की और कहा कि उन्हें और Virat Kholi को 2027 विश्व कप तक खेलना चाहिए। उन्होंने कहा, “Rohit ने सही फैसला लिया है। कोई उन्हें या Virat को अभी रिटायर नहीं कर सकता। उन्हें 2027 का वनडे विश्व कप जीतने के बाद ही इसके बारे में सोचना चाहिए।”

अगर Rohit Sharma 2027 विश्व कप तक खेलते हैं, तो उस समय उनकी उम्र 40 साल हो जाएगी, जबकि Virat Kholi 39 के करीब होंगे। हालांकि, Rohit फिलहाल दूर की नहीं सोच रहे और केवल अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!