29.9 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

Ronit Roy की फर्म को मिला Saif की सुरक्षा का ज़िम्मा, इन सेलिब्रिटी को भी Security देती है कंपनी

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

फिल्म अभिनेता Saif Ali Khan पर 16 जनवरी को उनके ही घर में घुसे एक चोर ने चाकू से हमला किया था जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। Saif को मंगलवार को 5 दिनों के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज मिला। Saif पर हमले के बाद से उनकी सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। एक अनजान शख्स उनके बिल्डिंग के 11वीं मंजिल तक कैसे पहुंचा? यह सवाल हर किसी को परेशान कर रहा था। Saif Ali Khan बॉलीवुड के उन सितारों में से थे, जो अक्सर बिना सुरक्षा घेरे के ही नजर आया करते थे घर हो या बाहर हो उनको आजादी से घूमते देखा गया पर हमले के बाद उनकी सुरक्षा का मुद्दा उठ चुका है। पर Saif ने अपनी और अपने घर वालों की सुरक्षा को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है, जिसके लिए उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया है।

Ronit Roy की प्रोटेक्शन कंपनी करेगी रक्षा

Ronit Roy जो एक जाने-माने टीवी और फिल्म अभिनेता हैं, मैं अपने सिक्योरिटी कंपनी का विस्तार किया है और अब वह Saif Ali Khan की सुरक्षा का ज़िम्मा भी निभा रहें है। Ronit की सिक्योरिटी कंपनी, Ace Squad Security Services LLP, की शुरुआत साल 2000 में हुई थी और तब से उन्होंने कई प्रमुख हस्तियों को अपनी सेवा दी है। और अब बॉलीवुड और टीवी उद्योग के कई प्रमुख सितारों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। Ronit कहते हैं कि उनकी कंपनी का मुख्य उद्देश्य न सिर्फ सार्वजनिक हस्तियों की सुरक्षा करना है, बल्कि उन्हें व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में भी सुरक्षा की गारंटी देना है।

Ronit Roy पहुंचे Saif के घर

सर्च ऑफ़ मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंचे तो, उनसे पहले ही रोनित रॉय उनके घर के बाहर दिखाई दिए। वह वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते भी नजर आए, साथ ही रोनित सैफ की बिल्डिंग के नीचे मौजूद पुलिसकर्मियों से भी बातें करते दिखाई दिए। हालांकि, सैफ के परिवार की ओर से उनकी नई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई बयान नहीं आया है।

Ronit की सिक्योरिटी एजेंसी कई एक्टर्स को देती है सिक्योरिटी

Ronit की सिक्योरिटी कंपनी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के अन्य प्रमुख सितारों को भी अपनी सुरक्षा प्रदान कर चुकी है। इनमें से कुछ प्रमुख हस्तियों में दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, रणवीर सिंह और सलमान खान जैसे लोकप्रिय नाम शामिल हैं।

इस प्रकार, रोनित रॉय की सिक्योरिटी कंपनी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपने सुरक्षा सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण नाम बन चुकी है, जो न केवल लोकप्रियता में बढ़ोतरी कर रही है, बल्कि सेलिब्रिटी सुरक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा भी दिख रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!