प्यार करने वालों के लिए Valentine Week बहुत खास होता है। पूरे हफ्ते की शुरुआत 7 फरवरी से होती है। इनमें से एक खास दिन होता है Teddy Day। Valentine Week का चौथा दिन यानी Teddy Day प्रेम और कोमल भावनाओं को व्यक्त करने का एक खास अवसर होता है। इस दिन लोग अपने बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड या पार्टनर को क्यूट सा Teddy गिफ्ट करते हैं। जिससे उनके रिश्तों में मिठास बनी रहे। हर साल इस दिन लोग अपने प्यार को Teddy गिफ्ट करके अपने रिश्ते को और भी खास बनाते हैं। Teddy Bear सिर्फ एक खिलौना नहीं होता है बल्कि प्यार, करे और अपनेपन का प्रतीक माना जाता है। यह रिश्तो में मिठास घूमता है और अपनों को खास महसूस कराता है। Teddy Day पर अपने पार्टनर को खास महसूस करना चाहते हैं तो सिर्फ गिफ्ट ही नहीं बल्कि दिल को छू लेने वाले संदेश और खूबसूरत कोट्स भी भेज सकते हैं। एक प्यारा सा मैसेज आपके रिश्ते की गहराई को दिखा सकता है और आपकी भावनाओं को खूबसूरती से बयां कर सकता है। इस दिन अपने प्रेमी, प्रेमिका या जीवनसाथी को खास एहसास दिलाने के लिए कुछ रोमांटिक और दिल को छू लेने वाले शुभकामना संदेश जरूर भेजें।अगर आप भी इस दिन अपने पार्टनर को Teddy के साथ कुछ प्यार संदेश भेजना चाहते हैं तो यह एक काफी अच्छा विचार है और आप यहां से आइडिया ले सकते हैं, जो आपके साथी के चेहरे पर मुस्कान लाने में मदद करेगा।
1 तेरा दिल में होना हर पल प्यार की याद दिलाता है, यह एक प्यारा teddy मुझे तेरे और करीब आता है।
तेरी हंसी मेरे दिल के लिए teddy bear जैसी है, प्यारी और हमेशा खुशी देने वाली।
2 जिस तरह teddy bear गले लगाने पर सुकून देता है, इस तरह तुम्हारा साथ मेरी जिंदगी में सुकून भर देता है। Happy Teddy Day!
3 Teddy Day पर बस यह कहना है तुमसे, तुम मेरी जिंदगी का वो teddy हो, जिसे मैं कभी खोना नहीं चाहता।
4 तेरी मेरी दोस्ती का अफसाना भी है, इसमें प्यार का खजाना भी है, इसीलिए चाहते हैं आपसे teddy bear मांगना और आज तो मांगने का बहाना भी है।
5 कुछ एहसासों के साए दिल को छू जाते हैं, कुछ मंजर दिल में उतर जाते हैं, बेजान गुलशन में भी फूल खिल जाते हैं, जिंदगी में आप जैसे दोस्त मिल जाते हैं। Happy Teddy Day Friend!
6 कली जैसी तुम हो कोमल, teddy bear जैसी हो प्यारी, आज कह ही देता हूं तुमसे कि तुम दुनिया से भी हो न्यारी
7 Teddy Day का मौका है, फिर क्यों आपने खुद को रोका है, जो और दे आओ, अपने प्यार को teddy, इस दिन का तो अंदाज भी अनोखा है।
