Home देश Kunal Kamra के लिए Shiv Sena का ‘खास स्वागत’, Sanjay Raut बोले...

Kunal Kamra के लिए Shiv Sena का ‘खास स्वागत’, Sanjay Raut बोले – जान को खतरा

Kunal Kamra के लिए Shiv Sena का 'खास स्वागत', Sanjay Raut बोले - जान को खतरा

0
Kunal Kamra के लिए Shiv Sena का 'खास स्वागत', Sanjay Raut बोले - जान को खतरा

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन Kunal Kamra की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। Shiv Sena (शिंदे गुट) के Yuva Sena नेता Rahool Kanal ने कहा है कि जब भी कामरा महाराष्ट्र आएंगे, उनका स्वागत “Shiv Sena Style” में किया जाएगा। इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई है। उधर, Shiv Sena (यूबीटी) नेता Sanjay Raut ने आरोप लगाया कि राज्य के मंत्रियों द्वारा कामरा को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

Kunal Kamra पर महाराष्ट्र में कई जगह FIR दर्ज हो चुकी है, जिसके चलते उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए मद्रास हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ली थी। कोर्ट ने उन्हें 7 अप्रैल तक राहत दी है, लेकिन Rahool Kanal का कहना है कि उन्हें कानून का सामना करना ही होगा।

Mumbai के एक स्टूडियो में Deputy CM Eknath Shinde पर कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में शिवसैनिकों ने तोड़फोड़ की थी। इस केस में Rahool Kanal समेत 11 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में जमानत मिल गई। अब Shiv Sena नेता ने साफ कर दिया है कि Kamra को Mumbai में “खास अंदाज” में ही ट्रीट किया जाएगा।

वहीं, Sanjay Raut ने बड़ा दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री खुलेआम कामरा को “गोली मारने” और “फांसी पर लटकाने” की बात कर रहे हैं। उन्होंने CM Devendra Fadnavis पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब Kangana Ranaut को सुरक्षा दी जा सकती है, तो Kamra को भी स्पेशल प्रोटेक्शन मिलना चाहिए।

फिलहाल, Kamra पर मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में तीन और नए मामले दर्ज हुए हैं, जिससे उनके लिए कानूनी संकट और गहरा गया है। इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है और अब देखना होगा कि Kunal Kamra मुंबई आकर कानूनी प्रक्रिया का सामना करते हैं या नहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version