Home देश Hampi में दिल दहला देने वाला कांड: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की...

Hampi में दिल दहला देने वाला कांड: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी

Hampi में दिल दहला देने वाला कांड: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी

0
Hampi में दिल दहला देने वाला कांड: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी

कर्नाटक पुलिस ने Hampi गैंग रेप और हत्या मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शरणबसवा (27), जो एक बढ़ई के रूप में काम करता था, को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से गिरफ्तार किया गया और कर्नाटक लाया गया। पुलिस अधीक्षक राम अरासिद्दी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया जा सकता है।

इस भयानक घटना में दो महिलाओं, जिनमें एक Israeli नागरिक भी शामिल थी, के साथ तीन बदमाशों ने रपे किया था। वहीं, उनके साथ मौजूद एक मेल टूरिस्ट की सस्पीशियस सरकमस्टान्सेस में मौत हो गई थी। यह घटना 6 मार्च की रात कर्नाटक के विजयनगर जिले में Hampi हेरिटेज साइट के पास हुई थी।

शिकायत के अनुसार, पीड़ितों का Group Tungabhadra नहर के पास तारों को देखने गया था, जब तीन आरोपियों ने उनसे पेट्रोल मांगने के बहाने संपर्क किया। जब पर्यटकों ने उन्हें पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने हमला कर दिया। दो महिलाओं के साथ रपे किया गया, जबकि तीन पुरुषों को नहर में धक्का दे दिया गया।

पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों, साई मल्लू और चेतन साई को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरा आरोपी शरणबसवा फरार था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद, पुलिस इस मामले की पूरी गहराई से जांच कर रही है।

घटना के बाद, इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि सभी रिसॉर्ट्स और होमस्टे पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

इस वीभत्स घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी और पीड़ितों को न्याय मिलेगा।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version