Shubman की टीम का England में पहला इम्तिहान, Rohit-Virat के बिना नए युग की तैयारी शुरू, कैचिंग ड्रिल में मचा धमाल

Shubman की टीम का England में पहला इम्तिहान, Rohit-Virat के बिना नए युग की तैयारी शुरू, कैचिंग ड्रिल में मचा धमाल

0
81

England के खिलाफ Test series से पहले Team India ने जोरदार प्रैक्टिस शुरू कर दी है। Rohit Sharma और Virat Kohli के संन्यास के बाद अब Shubman Gill की अगुवाई में एक नई और युवा टीम मैदान में उतरने को तैयार है। BCCI ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें खिलाड़ी जोश और मस्ती के साथ फील्डिंग ड्रिल्स करते दिखे।

फील्डिंग कोच टी Dilip ने खिलाड़ियों को लो और हाई कैच की प्रैक्टिस करवाई, साथ ही स्टंप हिट करने की भी चुनौती दी गई। Vice Captain Rishabh Pant का थ्रो बाल-बाल स्टंप से चूक गया, जिस पर उन्होंने निराशा जताते हुए कहा, “अरे यार” वहीं Captain Shubman Gill, जब उनके साथी और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी साई सुदर्शन ने शानदार कैच पकड़ा, तो बोले, “कैचिंग यार”

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जबरदस्त कैच लेकर जश्न मनाया और हवा में छलांग लगाकर टीम का उत्साह बढ़ाया।

यह सीरीज़ India के लिए बेहद अहम है क्योंकि पहली बार टीम बिना अपने दो दिग्गज बल्लेबाज़ों Rohit और Virat के मैदान में उतरेगी। ऐसे में युवा खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी है कि वे विदेशी धरती पर खुद को साबित करें।

पांच टेस्ट मैचों की यह सीरीज़ 20 जून से शुरू होगी और अगस्त तक चलेगी। मुकाबले लीड्स, बर्मिंघम, लॉर्ड्स, ओवल और मैनचेस्टर में खेले जाएंगे।

India की Test Team में कप्तान शुबमन गिल, उपकप्तान ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव शामिल हैं।

अब देखना यह होगा कि India की यह युवा brigade England की जमीन पर इतिहास रच पाती है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here