Home क्राइम जेब में से 200 रुपये निकालने पर बेटे ने कर दी मजदुर...

जेब में से 200 रुपये निकालने पर बेटे ने कर दी मजदुर बाप की हत्या

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मृत्यु होने की पुष्टि हुई। शरीर पर आठ जगह चोट के निशान मिले। चार पसलियां भी टूटने की पुष्टि

0

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक बेटे ने अपने पिता की महज 200 रुपये के लिए हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मृत्यु होने की पुष्टि हुई। शरीर पर आठ जगह चोट के निशान मिले। चार पसलियां भी टूटने की पुष्टि |पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मां ने इकलौते बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

युवक ने पिता को नाले में दिया धक्का 

शराब पीने के लिए पिता ने अपने बेटे की जेब से दो सौ रुपये निकाल लिए। इसको लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक ने पिता को नाले में धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी में भी घटनाक्रम कैद हो गया। पति की मौत के बाद मां ने इकलौते बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

जेब में रखे 200 रुपये निकाल लिए

मुहल्ला आजाद नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार जो की अयोध्या में मजदूरी करते थे । उनकी पत्नी पूनम देवी ने बताया पति शराब पीने के आदी थे। होली पर वह अयोध्या से वापस घर आये थे। यहां आने के बाद से शराब के नशे में स्वजन से विवाद करने लगे। बुधवार रात पति ने बेटे आनंद की जेब में रखे 200 रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन रुपये से शराब पीकर घर आ गए। इसी बात को लेकर आनंद का पिता से विवाद होने लगा था।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की

आनंद ने पिता को नाले में धक्का दे दिया। पूनम ने बताया कि फेफड़ों में पानी भरने की वजह से देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गुरुवार को हिरासत में ले लिया था, लेकिन स्वजन ने इस प्रकरण .. तहरीर नहीं दी थी। पोस्टमार्टम होने के बाद पूनम ने अपने इकलौते बेटे के विरुद्ध तहरीर देकर प्राथमिकी पंजीकृत कराई।

आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

धर्मेंद्र करीब सात मिनट तक नाले में पड़े रहे। मकान में लगे सीसीटीवी में भी यह घटनाक्रम कैद हो गया। बताया जा रहा है कि नाले से निकालने के करीब दो घंटे बाद उनकी मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि उनकी नाक से भी खून निकल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मृत्यु होने की पुष्टि हुई। शरीर पर आठ जगह चोट के निशान मिले। चार पसलियां भी टूटी होने की पुष्टि हुई।आरोपी को पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव घर पहुंचा।

अंत्येष्टि नहीं हो पा रही थी

इकलौता बेटा पुलिस हिरासत में होने की वजह से अंत्येष्टि नहीं हो पा रही थी। ऐसे में पुलिस हिरासत में आरोपित को घर ले जाया गया। उससे मुखाग्नि दिलाने के बाद वापस थाने लाया गया। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version