Home मनोरंजन 24 की उम्र में कोरियन एक्ट्रेस Kim Sae Ron की मौत, घर...

24 की उम्र में कोरियन एक्ट्रेस Kim Sae Ron की मौत, घर में पड़ा मिला शव

24 साल की साउथ कोरियन एक्ट्रेस किम से-रॉन अपने ही घर में मृत मिली है। उनका एक दोस्त बार-बार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था फिर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। अभी तक एक्ट्रेस की मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। 2022 में एक्ट्रेस के करियर को बड़ा झटका लगा था जब उनका एक्सीडेंट हुआ था।

0

 ‘Blind House’ और ‘The man from Nowhere’ में अपने किरदारों की वजह से मशहूर एक्ट्रेस Kim Sae Ron की मौत हो गई है। किम से-रॉन सिर्फ 24 साल की थी और 16 फरवरी को सियोल के सेओंगसु-डोंग में अपने घर में मृत पाई गईं। फिलहाल मौत कैसे हुई इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

पुलिस रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस का एक दोस्त लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उनसे संपर्क नहीं होने की वजह से दोस्त ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। दोपहर के वक्त किम से-रॉन की मौत का पता चला।

मौत की वजह का नहीं हुआ खुलासा

कोरियाई मीडिया को एक पुलिस अधिकारी को बताया, ‘हमें अभी तक किसी भी गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन हम मौत की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं’। एक्ट्रेस ने आखिरी बार जनवरी में इंस्टाग्राम पर किया था पोस्ट, उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की थी। उसके बाद से उनका कोई भी पोस्ट नहीं आया था।

2009 में किया था डेब्यू

Kim Sae Ron ने साल 2009 में ‘ए ब्रैंड न्यू लाइफ’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिर उन्होंने साल 2010 में ‘The man from Nowhere’ में अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया। एक्ट्रेस ने ‘The neighbors’ (2012), ‘हाय! स्कूल-लव ऑन’ (2014), ‘सीक्रेट हीलर’ (2016) और साल 2023 में नेटफ्लिक्स के ‘ब्लडहाउंड्स’ जैसे प्रोजेक्ट में किया किया था।

करियर को लगा था झटका

हालांकि, साल 2022 में एक घटना के बाद Kim Sae Ron के करियर को एक झटका लगा था। उनकी कार रेलिंग और ट्रांसफार्मर से टकरा गई थी। इस घटना के बाद उनपर ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में 20 मिलियन वॉन का जुर्माना लगाया गया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version