Home देश Mahakumbh 2025 यात्रा के बीच New Delhi स्टेशन पर भगदड़, 18 की...

Mahakumbh 2025 यात्रा के बीच New Delhi स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत, जांच शुरू

Mahakumbh 2025 यात्रा के बीच New Delhi स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत, जांच शुरू

0
Mahakumbh 2025 यात्रा के बीच New Delhi स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत, जांच शुरू

New Delhi रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। यह हादसा रात 10 बजे हुआ, जब लाखों श्रद्धालु प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 के लिए यात्रा कर रहे थे। भीड़ बढ़ने से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

इस हादसे के बाद प्रशासन ने पटना जंक्शन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीमें तैनात कर दी गई हैं। RPF के वरिष्ठ कमांडेंट प्रकाश कुमार पांडा ने बताया, “हमने अतिरिक्त 100 रेलवे स्टाफ की तैनाती की है ताकि यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।”

रेलवे ने इस हादसे की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति बनाई है। इस कमेटी में उत्तर रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर नरसिंह देव और प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी कमिश्नर पंकज गंगवार शामिल हैं। रेलवे ने बताया कि यह समिति हाई-लेवल जांच (HAG) कर रही है और स्टेशन की सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के आदेश दिए गए हैं।

रेलवे के अनुसार, भगदड़ की शुरुआत तब हुई जब एक यात्री प्लेटफॉर्म 14 और 15 की सीढ़ियों पर संतुलन खो बैठा और गिर पड़ा। इसके बाद कई लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे और स्थिति बेकाबू हो गई।

रेलवे ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये, और मामूली रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

इस हादसे में मरने वालों में आहा देवी (79), पिंकी देवी (41), शीला देवी (50), व्योम (25), पूनम देवी (40), ललिता देवी (35), सुरूचि (11), कृष्णा देवी (40), विजय साह (15), नीरज (12), शांति देवी (40), पूजा कुमार (8), संगीता मलिक (34), पूनम (34), ममता झा (40), रिया सिंह (7), बेबी कुमारी (24), और मनोज (47) शामिल हैं।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें और रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version