Home देश Bagpat में भगदड़: धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सात की मौत, 75 घायल

Bagpat में भगदड़: धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सात की मौत, 75 घायल

Bagpat में भगदड़: धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सात की मौत, 75 घायल

0

उत्तर प्रदेश: बागपत जिले के बड़ौत में आज एक भयानक हादसा हो गया। श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर आयोजित भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान बनाए गए मान स्तंभ के मंच का एक हिस्सा टूटने से भगदड़ मच गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बड़ौत के गांधी रोड पर स्थित श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में हुई। यहां पर 65 फीट ऊंचा मंच तैयार किया गया था, जहां पर श्रद्धालुओं को भगवान आदिनाथ की पूजा करनी थी। लेकिन अचानक मंच के साथ लगी सीढ़ियां टूट गईं, जिससे श्रद्धालु नीचे गिर गए और भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की कमी रही, जिसके चलते उन्हें ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

मृतकों की पहचान तरसपाल (66), अमित (35), अरुण (48), ऊषा (24), शिल्पी (24), विनीत (40), और कमलेश (65) के रूप में हुई है। घायलों का इलाज बागपत के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।

यह घटना तब हुई जब श्रद्धालु मान स्तंभ पर विराजमान भगवान की प्रतिमा का अभिषेक करने के लिए अस्थायी सीढ़ियों का उपयोग कर रहे थे। अचानक सीढ़ियां टूटने से अफरातफरी मच गई और कई लोग नीचे दब गए। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version