Home क्राइम मां के डांटने पर छात्र नें की आत्महत्या , Vadodara का है...

मां के डांटने पर छात्र नें की आत्महत्या , Vadodara का है मामला

गुजरात के वडोदरा में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 13 साल के छात्र ने बेल्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

0

गुजरात के वडोदरा में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 13 साल के छात्र ने बेल्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वजह बस इतनी थी कि छात्र की परीक्षा चल रही थी. ऐसे में उसकी मां ने पढ़ाई पर ध्यान न देने के लिए उसे डांटा था. ये बात उसे इतनी बुरी लगी की उसने खुद की ही जान लेली.

बच्चों मे लगातार घट रहीं हैँ सहनशीलता 

आजकल बच्चों के अंदर काफी उदासीन मानसिकता देखने को मिल रहीं माता-पिता के थोड़ा डांटने पर बच्चों की खुदकुशी के मामले बढ़ते जा रहे है. ऐसा ही एक मामला गुजरात के वडोदरा से सामने आया है. जहां पर 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 साल के छात्र ने बेल्ट से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वडोदरा की ब्राइट डे स्कूल में पढ़ने वाले 13 साल के छात्र की अभी परीक्षा चल रही थी. ऐसे में उसकी मां ने पढ़ाई पर ध्यान न देने के लिए उसे डांटा था. ये बात उसे इतनी नागवार गुजरी की उसने खुद की जान ही ले ली.

पुलिस ने केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू की

परिवार द्वारा पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस नें पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया . पुलिस नें बताया कि हमने खुदकुशी का केस दर्ज करके कानूनी कारवाई शुरु की है. माता-पिता के भी बयान लिए जाएंगे छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की परीक्षा चल रही थी और अंग्रेजी का पेपर था जिसकी तैयारी के लिए उसकी माता ने उसे डांटा जिसके बाद वह अचानक रूम में चला गया और वहां पर बेल्ट से फांसी लगा ली. छात्र के पिता मंजुसर जीआईडीसी में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं और वह उस वक्त ऑफिस गए थे. उनके 2 बेटे हैं जिसमें से बड़े बेटे ने आत्महत्या करी हैँ

ऐसे मामले लगातार बढ़ रहें हैँ 

बता दें कि माता पिता की जरा सी फटकार के बाद बच्चों द्वारा आत्महत्या का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे चौंकाने वाले मामले सामने आते रहे हैं. और यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है क्योंकि आने वाला समय इन बच्चों को ही संभालना है यह देश के उज्जवल भविष्य हैं और ऐसी स्थिति में असहनशीलता से समाज भी दिशाहीन हो जाएगा

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version