29.9 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

नौ महीने बाद अंतरिक्ष से लौटे Sunita Williams और Butch Wilmore, NASA ने जताया आभार

नौ महीने बाद अंतरिक्ष से लौटे Sunita Williams और Butch Wilmore, NASA ने जताया आभार

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

अंतरिक्ष में नौ महीने बिताने के बाद नासा के दो अनुभवी अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams और Butch Wilmore सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए। उनकी वापसी SpaceX के Dragon Capsule के जरिए हुई, जिसने फ्लोरिडा के तट के पास सफलतापूर्वक लैंडिंग की। US senator और NASA प्रशासक बिल नेल्सन ने उनकी सुरक्षित वापसी पर ईश्वर और नासा के कर्मचारियों का धन्यवाद किया।

Nelson ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सभी की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को SpaceX dragon के जरिए वापस लाया जाए। उन्होंने कहा, “अब जब बुच और सुनी घर आ गए हैं, तो मैं ईश्वर और नासा की टीम को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने कठिन परिश्रम किया और जांच-पड़ताल कर यह सुनिश्चित किया कि सभी तकनीकी समस्याओं का समाधान हो।”

Sunita Williams और बुच विलमोर के अलावा, नासा के दो और अंतरिक्ष यात्री Nick Hague और Russian cosmonaut Alexander Gorbunov भी इस मिशन का हिस्सा थे। सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने नौ महीनों के बाद पृथ्वी की हवा में सांस ली। लैंडिंग के बाद, उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर निकाला गया, जो लंबी अंतरिक्ष यात्राओं के बाद उठाए जाने वाले सुरक्षा कदमों में से एक है।

SpaceX ने वापसी के तुरंत बाद Capsule को मीठे पानी से धोने की प्रक्रिया शुरू की, ताकि समुद्री पानी के कारण धातु को होने वाले नुकसान को रोका जा सके। Capsule को नासा के जहाज ‘मेगन’ की मदद से पानी से बाहर निकाला गया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने ईंधन के किसी भी संभावित रिसाव की जांच की।

लैंडिंग के दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला—Capsule के चारों ओर कई डॉल्फ़िन तैरती नजर आईं, मानो अंतरिक्ष से लौटे यात्रियों का स्वागत कर रही हों। यह दृश्य कैमरे में कैद किया गया, जिसने इस ऐतिहासिक वापसी को और भी खास बना दिया।

Sunita Williams और Butch Wilmore का मिशन शुरू में केवल एक हफ्ते का था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे नौ महीने तक बढ़ा दिया गया। उनके लौटने में देरी Boeing Starliner Capsule की समस्याओं के कारण हुई। अंततः, नासा ने SpaceX Dragon Capsule को सुरक्षित वापसी के लिए चुना और यह मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!