31.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

Sunita Williams Return: धरती पर सुरक्षित लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा के तट के पास समंदर में किया लैंड

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

NASA की अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams और उनके साथी Butch Wilmore आखिरकार 9 महीनों बाद धरती पर वापस लौट आए हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री भारतीय समयानुसार बुधवार (19 मार्च, 2025) की सुबह 3.30 बजे Florida के तट पर सुरक्षित लैंड कर गए। उन्होंने 17 घंटों का सफर तय कर धरती पर वापसी की है।

स्पेसएक्स कैप्सूल से हुआ लैंडिंग

अंतरिक्ष यात्रियों की SpaceX Capsule अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) से निकलने के कुछ ही घंटों बाद बुधवार (19 मार्च, 2025) को Mexico की खाड़ी में पैराशूट से उतरने के बाद फ्लोरिडा के तल्हासी तट पर स्पलैशडाउन हुआ। NASA ने अंतरिक्ष यात्रियों की लैंडिंग का वीडियो भी जारी किया है।

5 जून को स्पेस में गए थे सुनीता विलियम्स

Sunita Williams और उनके साथी Butch Wilmore 5 जून, 2024 को बोइंग स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल में सवार होकर अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। उनका मिशन केवल एक सप्ताह का था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उनका वापस लौटना इस साल फरवरी तक के लिए टाल दिया गया था। अंतरिक्ष स्टेशन में आई तकनीकी खराबी के कारण नासा को स्टारलाइनर को खाली करके अंतरिक्ष यात्रियों को अन्य स्पेस क्राफ्ट में शिफ्ट करना पड़ा था।

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से धरती पर लौटे

वापसी के दौरान सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के साथ क्रू-9 के दो अन्य एस्ट्रोनॉट निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी वापस लौटे। वे ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से धरती पर लौटे हैं।

लैंडिंग के बाद स्ट्रेचर पर ले जाए गए यात्री

अंतरिक्ष से लौटने के बाद सुनीता विलियम्स और उनके साथियों को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। यह एक सुरक्षा प्रोटोकॉल है, जिसे हर अंतरिक्ष यात्री को पालन करना होता है। स्पेस से लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों के शरीर में कई बदलाव आते हैं, जिससे वे तुरंत चल नहीं सकते। नासा इस मामले में सख्त सुरक्षा प्रक्रियाएं अपनाता है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!