आतंक के साथी को फिर मिली मदद! IMF ने Pakistan को दिए 1 अरब डॉलर, India ने जताया कड़ा विरोध

आतंक के साथी को फिर मिली मदद! IMF ने Pakistan को दिए 1 अरब डॉलर, India ने जताया कड़ा विरोध

0
170
आतंक के साथी को फिर मिली मदद! IMF ने Pakistan को दिए 1 अरब डॉलर, India ने जताया कड़ा विरोध
आतंक के साथी को फिर मिली मदद! IMF ने Pakistan को दिए 1 अरब डॉलर, India ने जताया कड़ा विरोध

आतंक को पनाह देने वाले Pakistan को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने एक बार फिर राहत की बड़ी रकम दे दी है। इस बार Pakistan को 1 अरब डॉलर का bailout package मिला है। India ने इस पर सख्त आपत्ति जताई है और कहा है कि यह पैसा आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए दिया जा रहा है।

IMF ने कहा है कि Pakistan ने सभी जरूरी आर्थिक लक्ष्य पूरे किए हैं, इसलिए उसे यह रकम दी गई है। IMF की Spokesperson Julie Kozak ने बताया कि मार्च 2025 में Pakistan और IMF के बीच एक समझौता हुआ था। इसके बाद 9 मई को IMF के बोर्ड ने इसे मंजूरी दी और पैसे जारी कर दिए गए।

लेकिन India इससे नाराज़ है। India के Defence Minister Rajnath Singh ने साफ कहा कि IMF की यह मदद आतंकवाद की फंडिंग जैसा है। उन्होंने कहा कि Pakistan बार-बार IMF से कर्ज लेता है और फिर उसी पैसे का गलत इस्तेमाल करता है।

India सरकार ने IMF को बताया कि 1989 से अब तक Pakistan को 28 बार फंड मिला है, लेकिन कभी भी देश में स्थिरता नहीं आई। सिर्फ पिछले 5 साल में ही Pakistan को 4 बार बेलआउट मिला है।

इस बार IMF ने पाकिस्तान पर 11 सख्त शर्तें लगाई हैं। इनमें संसद से मंजूरी लेना, बिजली के बिल में नया सरचार्ज जोड़ना और इंपोर्ट पर लगी रोक हटाना शामिल है।

India ने इस फैसले का विरोध करते हुए IMF की वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। फिर भी Pakistan को bailout मिल गया।

अब सवाल उठता है — क्या IMF का ये पैसा Pakistan की मदद करेगा या फिर एक बार फिर आतंक की आग को तेज़ करेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here