25.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

Delhi विधानसभा चुनाव में वोट डालेंगे Haryana के कर्मचारी, सरकार ने 5 फरवरी को घोषित किया अवकाश

हरियाणा सरकार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान के लिए राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी शिक्षकों और बोर्ड निगम कर्मचारियों के लिए 5 फरवरी को अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश उन कर्मचारियों के लिए है जो दिल्ली में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। इस बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर काफी जोरों शोरों से तैयारियां जारी है। इसी बीच हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है, हरियाणा सरकार की ओर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए 5 फरवरी को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, बोर्ड और निगमों में कार्यरत उन कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है, जो अपना वोट डालने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। इस अवकाश का उद्देश्य दिल्ली में पंजीकृत राज्य सरकार के कर्मचारियों को मतदान की सुविधा देना है।

सरकार ने घोषित किया अवकाश

उनके लिए सवेतन अवकाश/ विशेष आकस्मिक अवकाश की अधिसूचना के माध्यम से घोषणा की गई है। हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा में स्थित विभिन्न कारखानों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारी, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, उन्हें धारा 135-बी के तहत सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा।

दिल्ली में चुनाव कब

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। मुख्य मुकाबला अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। अभी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री है। दोनों पार्टियों ने जीत के लिए तेरी चोटी का जोर लगाया है और कड़ी मेहनत की है। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा की जनता अपना सांसद किसे चुनती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!