तबाही बनकर टूटा समय से पहले आया मॉनसून! Mumbai-Kerala-Karnataka में बारिश ने मचाया कोहराम, कई मौतें, रेड अलर्ट जारी

तबाही बनकर टूटा समय से पहले आया मॉनसून! Mumbai-Kerala-Karnataka में बारिश ने मचाया कोहराम, कई मौतें, रेड अलर्ट जारी

0
204

देश के कई राज्यों में समय से पहले पहुंचे मॉनसून ने तबाही मचा दी है। बीते 24 घंटों में Maharashtra, Karnataka, Kerala और Tamil nadu में मूसलाधार बारिश हुई है। Mumbai में 26 मई को आई बारिश ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शहर की सड़कों पर पानी भर गया, जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग गया और पेड़ गिर गए।

मौसम विभाग (IMD) ने Maharashtra, Goa और Karnataka के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। खासकर तटीय Karnataka और Kerala में 1 जून तक तेज बारिश की संभावना है।

Pune में बारिश के कारण अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं Kerala में अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है। कई जिलों में लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। वायनाड, इडुक्की और कोझिकोड जैसे जिलों में घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। 29 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं और 868 घर आंशिक रूप से टूट चुके हैं।

Karnataka के Dakshina Kannada जिले में हालात बहुत खराब हैं। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। मंगलुरु शहर में सड़कें डूब गईं और स्कूल बंद कर दिए गए हैं। भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। सरकार ने NDRF और SDRF की टीमें मौके पर भेज दी हैं और लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

मछुआरों को समंदर में न जाने की चेतावनी दी गई है। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण मछली पकड़ने की सारी गतिविधियां रोक दी गई हैं। न्यू मैंगलोर पोर्ट पर कई नावें वापस लौट आई हैं।

इस समय देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल गया है। Tamil NADU, Himachal और central India में भी आंधी और बारिश का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने को कहा है।

इस बार मॉनसून की शुरुआत ही लोगों के लिए आफत बन गई है। बारिश की ये तबाही बताती है कि अब हर साल मौसम की मार पहले से ज्यादा खतरनाक होती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here