Home चुनाव चुनाव 2025 UP के नए जिलाध्यक्षों के नाम 20 जनवरी को होंगे जारी, Delhi...

UP के नए जिलाध्यक्षों के नाम 20 जनवरी को होंगे जारी, Delhi में आज होगी अहम बैठक!

0

संघ और बीजेपी की बैठक आज (17 जनवरी) को नोएडा में होगी. इस बैठक में यूपी में संघ के दोनों क्षेत्र (पूर्वी और पश्चिमी यूपी) के प्रचारक हिस्सा लेने वाले हैं . इसके अलावा बैठक में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और यूपी बीजेपी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी शामिल होने वाले हैं।

क्यों बीजेपी अध्यक्ष पहले घोषित करेगी

यूपी में बीजेपी के जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर कई पेंच फंस गए हैं. संगठन के आधार पर UP को बीजेपी ने 98 जिलों में बांट रखा है, जिसमें से 18 से 20 जिलों में चयन को लेकर काफी खींचतान चल रही है. इसी वजह से बीजेपी विवाद रहित जिलों के अध्यक्ष पहले घोषित कर सकती है.

20 जनवरी से पहले मिल जाएंगे नए जिलाध्यक्ष

वहीँ बीजेपी को 20 जनवरी से पहले नए जिलाध्यक्ष मिल जाएंगे. आपको बतादें की जिलाध्यक्ष बनने को प्रदेशभर के दावेदारों ने लखनऊ मे अपना पूरा दम झोंक रखा है. इसी कड़ी में प्रदेश चुनाव समिति ने सोमवार को काशी और पश्चिम क्षेत्र के जिलों की स्क्रीनिंग की. इस दौरान . जिला चुनाव अधिकारियों ने पांच-पांच नामों के पैनल प्रदेश चुनाव समिति के सामने रखे गए।

18 से 20 जिलों की बात अभी तक फसीं हैं

संगठन के आधार पर बीजेपी ने उत्तर प्रदेश को 98 जिलें दिए है. इनमें से 75 से 80 जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नाम को लेकर लगभग सहमति बन गई है. वहीं, 18 से 20 जिले ऐसे हैं जहां पर बात फसी हुई है.

कई दावेदार होने की वजह से पार्टी में अंतिम फैसला लेना काफी ज्यादा मुश्किल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक जिन जिलों में पार्टी के अंदर ज्यादा खींचतान चल रही है वहां का नतीजा फिलहाल रोका जा सकता है. इन जिलों में यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद फैसला लिया जाएगा.

वहीं 17 जनवरी यानि आज दिल्ली में बैठक होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री संगठन हरेक जिले के समीकरण पर चर्चा करेंगे.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version