Home देश आतंकी हमले के बाद फिर मचा हड़कंप! Kathua में देखे गए 4...

आतंकी हमले के बाद फिर मचा हड़कंप! Kathua में देखे गए 4 संदिग्ध, सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

आतंकी हमले के बाद फिर मचा हड़कंप! Kathua में देखे गए 4 संदिग्ध, सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

0
आतंकी हमले के बाद फिर मचा हड़कंप! Kathua में देखे गए 4 संदिग्ध, सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu-Kashmir के Pahalgam में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद अब Kathua में फिर दहशत फैल गई है। शुक्रवार को एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसने चार संदिग्ध लोगों को इलाके में घूमते हुए देखा है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये वही संदिग्ध हो सकते हैं, जिन्होंने Pahalgam में 26 निर्दोष लोगों की जान ली थी।

सूचना मिलते ही Jammu-Kashmir पुलिस की Special Operations Group (SOG) और सेना की टुकड़ियों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। जंगलों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पूरे इलाके में डर और सन्नाटा फैला हुआ है।

मंगलवार को Pahalgam के Baisaran इलाके में हुए आतंकवादी हमले में ज्यादातर टूरिस्ट मारे गए थे। यह हमला पिछले कई सालों में नागरिकों पर सबसे बड़ा और खतरनाक माना जा रहा है। इस हमले की जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है, जो कि Pakistan के कुख्यात आतंकी हाफिज सईद की लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ा संगठन है।

सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि हमलावर अभी भी Jammu-Kashmir के आसपास के इलाकों में छिपे हो सकते हैं। ऐसे में Kathua में संदिग्धों की मौजूदगी की खबर से अफसरों के होश उड़ गए हैं।

इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आम लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को देखे तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में खबर दें। अधिकारियों का कहना है कि सर्च ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक इन संदिग्धों को पकड़ नहीं लिया जाता।

देश इस हमले को लेकर गुस्से में है और केंद्र सरकार ने पहले ही Pakistan से जुड़े कई फैसलों को पलट दिया है। अब इस नए इनपुट ने पूरे राज्य को अलर्ट पर ला दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version