Home देश पम्बन रेलवे ब्रिज पर रामेश्वरम एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ ट्रायल

पम्बन रेलवे ब्रिज पर रामेश्वरम एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ ट्रायल

आपको बता दें कि दो साल बाद इस ट्रेन की सेवा फिर से शुरू हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में बेहद खुशी देखने को मिली। वहीं, वर्टिकल लिफ्ट अप ब्रिज को पहली बार इंडियन कोस्ट गार्ड की पेट्रोलिंग बोट के लिए ऊपर उठाया गया।

0

तमिलनाडु के रामेश्वरम में बने नए पम्बन रेलवे ब्रिज पर शुक्रवार को रामेश्वरम एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल किया गया। ट्रेन को मंडपम से रामेश्वरम रेलवे स्टेशन तक ले जाया गया। आपको बता दें कि दो साल बाद इस ट्रेन की सेवा फिर से शुरू हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में बेहद खुशी देखने को मिली। वहीं, वर्टिकल लिफ्ट अप ब्रिज को पहली बार इंडियन कोस्ट गार्ड की पेट्रोलिंग बोट के लिए ऊपर उठाया गया।

पम्बन ब्रिज की अद्भुत खासियत

पम्बन ब्रिज की अपनी अद्भुत खासियत है, जिसे आप इंजीनियरों का चमत्कार मान सकते हैं। यह ब्रिज 2 किलोमीटर लंबा है, जो बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। इसे मौजूदा पम्बन ब्रिज के समानांतर बनाया गया है। इसमें समुद्र के पार 100 स्पैन हैं, जिनमें से 99 स्पैन 18-3 मीटर और एक स्पैन 72-5 मीटर माप का है। यह ब्रिज देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट अप ब्रिज है, जो 531 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। यह ब्रिज रामेश्वरम और तमिलनाडु की भूमि को जोड़ता है।

पहले हुए 2 ट्रायल रन

आपको बता दें कि दक्षिण रेलवे ने 12 जुलाई, 2024 को नए पम्बन ब्रिज पर लाइट इंजन ट्रायल रन किया था, जिसमें पुल की संरचनात्मक अखंडता और विश्वसनीयता की पुष्टि की गई। 4 अगस्त, 2024 को आयोजित टावर कार ट्रायल रन के साथ, ब्रिज के पार रामेश्वरम स्टेशन तक एक OHE (Overhead Equipment) टावर कार का संचालन किया गया।

1914 में शुरू हुआ था पुराना पम्बन ब्रिज

पम्बन कैंटिलीवर ब्रिज वर्ष 1914 में चालू किया गया था। यह प्रायद्वीपीय भारत और मन्नार की खाड़ी को जोड़ते हुए मंडपम को रामेश्वरम द्वीप से जोड़ता है। यह ब्रिज दक्षिण रेलवे के मदुरै मंडल के अधिकार क्षेत्र में आता है।

110 साल से ज्यादा पुराना ब्रिज

पुराना ब्रिज 110 साल से ज्यादा समय तक सेवा दे चुका है, जो उसकी कोड लाइफ से कहीं ज्यादा है। उच्च ज्वार के स्तर और गर्डर के निचले हिस्से के बीच सिर्फ 1.5 मीटर की जगह उपलब्ध है, जिसके कारण गर्डरों पर समुद्री पानी के छींटे पड़ते हैं। इस कारण ब्रिज को 23 दिसंबर, 2022 को बंद कर दिया गया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version