16.1 C
Delhi
Sunday, December 14, 2025

Pakistan के लिए जासूसी करता था UP का Shehzad, ATS ने पकड़ा, ISI को देता था खुफिया जानकारी

Pakistan के लिए जासूसी करता था UP का Shehzad, ATS ने पकड़ा, ISI को देता था खुफिया जानकारी

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के Rampur district का रहने वाला Shehzad आखिरकार UP ATS (Anti-Terrorism Squad) के शिकंजे में आ गया। Moradabad से गिरफ्तार किए गए इस शख्स पर देश के खिलाफ जासूसी करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि Shehzad Pakistan की खुफिया agency ISI के लिए काम कर रहा था और India की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी दुश्मन देश तक पहुंचा रहा था।

UP ATS को Shehzad की गतिविधियों पर काफी समय से शक था। जांच में सामने आया कि वह पिछले कई सालों से Pakistan आ-जा रहा था। शुरू में तो वह कपड़े, कॉस्मेटिक्स और मसाले जैसे सामानों की तस्करी करता था, लेकिन इसी के बहाने उसने ISI से नजदीकियां बढ़ा लीं। वह न सिर्फ जानकारी लीक करता था, बल्कि India में ISI agents को फंड भी मुहैया कराता था।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि Shehzad ने UP के अलग-अलग इलाकों से कई लोगों को Pakistan भेजा, जहां उन्हें ISI के लिए काम पर लगाया गया। इन लोगों के वीजा और travel documents तक ISI ने बनवाए। यही नहीं, India में जासूसी करने के लिए Shehzad ISI एजेंटों को Indian SIM Card भी मुहैया कराता था।

जैसे ही ATS को पक्के सबूत मिले, Lucknow स्थित STF थाने में उसके खिलाफ IPC की धारा 148 और 152 के तहत FIR दर्ज कर ली गई। इसके बाद उसे Moradabad से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

Shehzad की गिरफ्तारी देशभर में ISI agents के खिलाफ चल रही कार्रवाई का हिस्सा है, जिसमें अब तक कई यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया पर एक्टिव लोग भी पकड़े जा चुके हैं। ATS (Anti-Terrorism Squad) की मानें तो अब इस नेटवर्क की जड़ें उखाड़ने की तैयारी है। जांच agencies को उम्मीद है कि Shehzad से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!