31.1 C
Delhi
Monday, June 16, 2025

Mahendra Singh Dhoni IPL के बाद अब क्या करेंगे? कोच बनेंगे या लेंगे संन्यास? उठने लगे सवाल

Mahendra Singh Dhoni IPL के बाद अब क्या करेंगे? कोच बनेंगे या लेंगे संन्यास? उठने लगे सवाल

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

IPL 2025 खत्म होते ही एक बार फिर Mahendra Singh Dhoni को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। क्या माही अब मैदान को अलविदा कह देंगे? या अगले साल फिर से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जर्सी में दिखेंगे? फैंस के दिलों में सवाल उठ रहा है, लेकिन जवाब अभी तक खुद धोनी ने नहीं दिया।

Dhoni की उम्र अब 43 पार हो चुकी है। अगले IPL तक वह 44 साल के हो जाएंगे। उन्होंने हमेशा कहा है कि वह अपने शरीर की हालत देखकर ही फैसला लेंगे। इस बार भी वही बात दोहराई जा रही है।

अब बात हो रही है कि क्या Mahendra Singh Dhoni कोच बन सकते हैं? क्रिकेट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि माही में कोचिंग का टैलेंट है, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल शायद उन्हें यह रोल अपनाने से रोक दे। पूर्व क्रिकेटर Atul Vasan ने कहा, “Dhoni कोच नहीं बनेंगे, क्योंकि उन्हें घूमने और फ्री लाइफ पसंद है। कोचिंग में तो हर समय टीम के साथ रहना पड़ता है।”

उन्होंने कहा, “Dhoni में मेंटॉर बनने की काबिलियत है। वो खिलाड़ियों को समझा सकते हैं, गाइड कर सकते हैं। लेकिन कोचिंग एक जिम्मेदारी वाला रोल है जो शायद धोनी को रास न आए।”

गौरतलब है कि IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन खराब रहा और team points table में सबसे नीचे रही। टूर्नामेंट के बाद Dhoni Ranchi लौट गए हैं और खबर है कि वह अब अपने बाइक राइड्स का मजा ले रहे हैं।

अब सभी की नजरें टिकी हैं कि माही अगला कदम क्या उठाएंगे। क्या वह खिलाड़ी के तौर पर लौटेंगे? क्या CSK के मेंटॉर या डायरेक्टर बनेंगे? या फिर हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे? इस सवाल का जवाब सिर्फ धोनी ही दे सकते हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!