11.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

Housefull 5 का ट्रेलर आया, मजेदार ट्विस्ट के साथ मंकी-स्लैप और मर्डर मिस्ट्री ने मचाई धूम

Housefull 5 का ट्रेलर आया, मजेदार ट्विस्ट के साथ मंकी-स्लैप और मर्डर मिस्ट्री ने मचाई धूम

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

बॉलीवुड की सबसे हिट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी में से एक Housefull एक बार फिर लौट आई है और इस बार धमाल है डबल से भी ज्यादा ट्रिपल। 27 मई को मेकर्स ने Housefull 5 का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

ट्रेलर की शुरुआत होती है नाना पाटेकर के दमदार अंदाज़ में, जहां एक लग्ज़री यॉट पर एक अरबपति का 100वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। लेकिन जैसे ही वो अपनी वसीयत खोलने वाला होता है, पार्टी में मर्डर हो जाता है। और कहानी एक पागलपन भरे मर्डर मिस्ट्री में बदल जाती है, जहां तीन ऐसे शख्स संदिग्ध बनते हैं जिन्हें अपना नाम तक याद नहीं।

इस बार कहानी में मज़ा जोड़ते हैं Jackie Shroff और Sanjay Dutt, जो मर्डर की गुत्थी सुलझाने आते हैं। ट्रेलर में एक सीन में जब Jackie Shroff खुद के बेटे Tiger पर जोक मारते हैं और एक और सीन में जब Akshay Kumar को बंदर थप्पड़ मारते हैं – वो पल इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं।

इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया से लेकर सोनम बाजवा और जॉनी लीवर तक 19 सुपरस्टार एक साथ नजर आने वाले हैं।

फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं Tarun Mansukhani और इसे प्रोड्यूस किया है Sajid Nadiadwala ने। खास बात ये है कि फिल्म की शूटिंग समुद्र में एक असली क्रूज़ शिप पर की गई है, जो न्यूकैसल से स्पेन, फिर नॉर्मंडी होते हुए प्लायमाउथ तक गई थी।

अब जब ट्रेलर ने तहलका मचा दिया है, दर्शक बेसब्री से 6 जून का इंतजार कर रहे हैं, जब Housefull 5 हंसी के बम फोड़ने आएगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!