Home देश चुनाव दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने नामांकन दाखिल करते हुए प्रवेश वर्मा पर...

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने नामांकन दाखिल करते हुए प्रवेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए!

0

दिल्ली की सीएम आतिशी ने आज कालकाजी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। आतिशी ने नामांकन भरने के बाद मीडिया से बात करते हुए बीजेपी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रवेश वर्मा खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, चुनाव आयोग को भी निष्पक्ष चुनाव कराने का आश्वासन देना चाहिए।

आपको बता दें कि आतिशी का मुकाबला भाजपा के रमेश सिंह बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से है। पूर्व सांसद बिधूड़ी ने 2003, 2008 और 2013 में तुगलकाबाद विधानसभा सीट जीती थी। लांबा करीब पांच साल तक आप में रहीं और 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गईं।

वहीं पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने आतिशी और कांग्रेस नेत्री अलका लांबा पर खूब बयानबाजी की थी, जिसमें वह लाल यादव की बोली बोलते हुए नजर आ रहे थे। वही आतिशी पर आरोप लगा कि उन्होंने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। एफआईआर में सीएम आतिशी का नाम होने की बात कही गई। हालांकि बाद में यह स्पष्ट किया गया है कि रिटर्निंग अफसर ने PWD के एक इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की है। अरविंद केजरीवाल ने भी आतिशी का नाम लेकर बीजेपी को खूब सुनाया।

मुख्यमंत्री आतिशी ने नामांकन भरने के बाद मीडिया से प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाया कि वह खुलेआम अपने नाम पर दिल्ली के लोगों को कंबल, पैसे, जूते और चप्पल बांट रहे हैं। उन पर चुनाव आयोग कोई ऐक्शन नहीं ले रहा है। हमने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। आतिशी ने आगे कहा, “इलेक्शन कमीशन को निष्पक्ष चुनाव कराने का आश्वासन देना चाहिए।”

वैसे दिल्ली के चुनाव में यह देखना बहुत ही रोमांचक होगा कि इस बार कालकाजी सीट कौन जीतेगा? दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, बीजेपी के प्रवेश वर्मा, या कांग्रेस की अलका लांबा? दिल्ली की जंग देखना काफी दिलचस्प होगा, यह भी देखते हैं कि इस बार दिल्ली का सिंहासन किस पार्टी को मिलता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version