गर्मी बढ़ते ही घर में AC चालू हो जाते हैं। लेकिन सवाल रहता है कि एसी के साथ पंखा भी चलाना चाहिए या नहीं? कुछ लोग पंखा बंद कर देते हैं ताकि जल्दी ठंडक महसूस हो, तो कुछ पंखा भी साथ में चलाते हैं। असल में पंखा साथ चलाना ही बेहतर होता है।
जब एसी और पंखा दोनों चलते हैं, तो ठंडी हवा पूरे कमरे में अच्छी तरह फैलती है। पंखा हवा को चारों तरफ घुमाता है, जिससे पूरे कमरे में ठंडक मिलती है। इससे एसी को ज्यादा देर तक चलाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे बिजली की बचत होती है।
अगर आप सिर्फ AC चलाते हैं, तो ठंडी हवा एक जगह रुक जाती है, जिससे पूरा कमरा ठंडा नहीं होता। पंखा इसे पूरे कमरे में फैलाता है और ठंडक ज्यादा आरामदायक लगती है। खासकर बड़े कमरे में पंखा बहुत मददगार होता है।
छोटे कमरे में अगर आपका AC ज्यादा पावरफुल है, तो पंखा जरूरी नहीं होता। लेकिन अगर कमरे में ठंडी हवा सही से नहीं फैल रही है, तो पंखा जरूर चलाएं। इससे ठंडक बढ़ेगी और बिजली का बिल भी कम आएगा।
इसलिए, अगली बार जब AC ऑन करें, तो पंखा भी जरूर चालू करें। ये तरीका आपको गर्मी से राहत देगा और आपका बिजली बिल भी कम होगा।
अगर आपको ये जानकर अच्छा लगा, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ भी ये जानकारी जरूर शेयर करें। गर्मी में ठंडक पाने का ये आसान तरीका हर किसी को पता होना चाहिए।