उत्तर प्रदेश में Waqf Board की संपत्तियों को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है। राज्य सरकार अब Waqf Properties की audit कराने जा रही है। Minister Danish Azad Ansari ने दावा किया है कि Waqf Board में हर साल लगभग 1100 करोड़ रुपये का घोटाला हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी जांच शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, Audit की तारीख को लेकर उन्होंने साफ तौर पर कुछ नहीं बताया है।
Ansari ने साफ कहा कि Waqf Board को लोग धार्मिक संस्था समझते हैं, जबकि असल में यह एक प्रशासनिक निकाय है, जो राज्य सरकार के अधीन काम करता है। उन्होंने कहा कि अब तक जो नियम पहले से थे, उन्हें अमल में लाने की दिशा में काम किया जा रहा है। नए संशोधन के बाद Waqf properties का audit अब अनिवार्य कर दिया गया है।
मंत्री ने बताया कि UP में Waqf की करीब 1.25 लाख संपत्तियां हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। इनसे हर साल 1200 करोड़ रुपये की आय होनी चाहिए, लेकिन फिलहाल सिर्फ 150 करोड़ रुपये की आय दिखाई जाती है। उन्होंने पूछा, “बाकी का 1100 करोड़ रुपये आखिर कहां जा रहा है?”
Danish Ansari ने कहा कि अगर यह पैसा सही जगह इस्तेमाल होता, तो आज 800 स्कूल, 200 अस्पताल, और कई Skill Development Center बन चुके होते, जो गरीब और पसमांदा मुसलमानों की मदद करते। उन्होंने आरोप लगाया कि Waqf की संपत्तियों से फायदा कुछ खास लोग उठा रहे हैं और common muslim अब तक ठगा जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग Waqf Amendment Bill का विरोध कर रहे हैं, वे सिर्फ अपने निजी स्वार्थ के लिए ऐसा कर रहे हैं। यह लड़ाई खास बनाम common muslim की है।
बता दें कि राज्यसभा में Waqf Amendment Bill को भारी बहुमत से पास किया गया है। अब सरकार का फोकस Waqf properties में पारदर्शिता लाने और उनके सही इस्तेमाल पर है। आने वाले समय में इस audit से कई बड़े राज खुल सकते हैं और दोषियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
