India आया 26/11 हमले का गुनहगार Tahavvur Rana, Delhi में अलर्ट, बुलेटप्रूफ गाड़ी से NIA ऑफिस ले जाया गया

India आया 26/11 हमले का गुनहगार Tahavvur Rana, Delhi में अलर्ट, बुलेटप्रूफ गाड़ी से NIA ऑफिस ले जाया गया

0
61

मुंबई हमले का आरोपी Tahavvur Rana अब India की गिरफ्त में है। उसे अमेरिका से extradite करके गुरुवार को दिल्ली लाया गया। Rana की गिरफ्तारी से पहले ही दिल्ली में सुरक्षा बहुत कड़ी कर दी गई थी। एयरपोर्ट से लेकर NIA ऑफिस तक पुलिस और कमांडो तैनात कर दिए गए थे।

Rana को पालम एयरपोर्ट से बुलेटप्रूफ गाड़ी में ले जाया गया। उसके काफिले में आर्मर्ड गाड़ियां और एक “मार्क्समैन” नाम की खास सुरक्षा गाड़ी भी शामिल थी। यह गाड़ी हमले झेलने में सक्षम होती है और खास तौर पर आतंकियों को ले जाने के लिए ही इस्तेमाल होती है।

Rana के India पहुंचते ही NIA ने उसे आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में वर्चुअल पेश किया गया और अब वह न्यायिक हिरासत में है। उसे तिहाड़ जेल की सबसे सुरक्षित सेल में रखा जाएगा।

NIA अब उससे पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि Rana से पूछताछ के दौरान पाकिस्तान की भूमिका और 26/11 हमलों की साजिशों को लेकर कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Tahavvur Rana पर आरोप है कि उसने अपने इमिग्रेशन बिज़नेस की मदद से डेविड हेडली को मुंबई में हमले से पहले रेकी करने में मदद की थी। हेडली अभी अमेरिका की जेल में बंद है।

याद दिला दें कि 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई में 12 जगहों पर हमला किया था। इस हमले में 166 लोगों की जान गई थी। अजमल कसाब एकमात्र आतंकी था जिसे जिंदा पकड़ा गया और बाद में फांसी दी गई।

अब Tahavvur Rana की गिरफ्तारी के बाद देश को इंसाफ की उम्मीद फिर से जगी है। सरकार और एजेंसियों की नजरें अब इस हाई प्रोफाइल केस पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here