दिल्ली में BJP सांसदों ने तुगलक लेन का नाम बदला, विपक्षी ने बोला- इतिहास से छेड़छाड़

भाजपा सांसदों ने अपने सरकारी आवास की नेम प्लेट पर ‘तुगलक लेन’ के बजाय ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ लिखवा लिया है।

0
78

देश की राजधानी नई दिल्ली में एक बार फिर सड़कों के नाम बदलने बवाल मच गया है। दरअसल, दिल्ली में भाजपा सांसदों ने अपने सरकारी आवास की नेम प्लेट पर ‘तुगलक लेन’ के बजाय ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ लिखवा लिया है। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से नाम नहीं बदला गया है।

आपको बता दें कि सड़कों के नाम बदलने की डिमांड के बीच BJP ने अपने घरों की नेम प्लेट चेंज कर ली है और उस पर नया नाम लिखा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक BJP सांसद दिनेश शर्मा ने अपने सरकारी आवास पर एड्रेस ‘तुगलक लेन’ की जगह ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ लिख लिया है। वहीं केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के सरकारी आवास के बाहर भी अब ‘विवेकानंद मार्ग’ लिखा हुआ दिख रहा है।

दिल्ली में मुगलकालीन नाम वाले रास्तों के नाम बदलने की मांग लंबे समय से चल रही है। नामों में बदलाव हुए भी हैं और अब धीरे-धीरे सरकारी आवासों की नेम प्लेट पर भी नजर आने लगे हैं। तुगलक लेन पर बीजेपी सांसदों के अलावा कई ऐसे नेता व अधिकारी हैं जिन्होंने अपने घर के पते में स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखा हुआ है।

तुगलक लेन में ही राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और वाइस एडमिरल किरण देशमुख का भी आवास है और उन्होंने भी अपने घर पर ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ लिखा है।  सबसे बड़ी बात ये है कि भले ही इसे लेकर आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन गूगल मैप में भी ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ सर्च करने पर आ रहा है।

विपक्षी पार्टियां नाम बदलने को इतिहास से छेड़छाड़ बता रही हैं। वहीं BJP का कहना है कि मुगल शासकों के नाम हटाकर सड़कों को भारतीय महापुरुषों के नाम पर किया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here