22.1 C
Delhi
Wednesday, October 29, 2025

Kazakhasthan की Capital Astana में Nauryz का भव्य जश्न, 10 दिनों तक होंगे 200 से ज्यादा आयोजन

Kazakhasthan की Capital Astana में Nauryz का भव्य जश्न, 10 दिनों तक होंगे 200 से ज्यादा आयोजन

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Kazakhasthan की capital Astana में नवरोज़ के पर्व को भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन के मुताबिक, इस खास मौके पर 10 दिनों तक 200 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सांस्कृतिक समारोह, खेल प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी और संगीत कार्यक्रम शामिल होंगे।

19 मार्च को ‘Renewal Day’ के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें पूरे शहर में सफाई अभियान चलेगा। इस दिन ‘Taza Kazakhasthan’ अभियान के तहत पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा, पारंपरिक व्यंजनों को दोबारा जीवंत करने के लिए एक विशेष फूड फेस्टिवल और हस्तकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

20 मार्च को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ पर खेलों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिलेगा। इस दिन Nurli Zhurek सामाजिक सेवा केंद्र में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता होगी, जबकि पेंशनर्स के लिए togyzkumalak (नौ छर्रों का खेल) टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। घुड़सवारी और पारिवारिक रिले दौड़ भी इस दिन के मुख्य आकर्षण रहेंगे।

21 मार्च को ‘unity and solidarity day’ पर सैन्य-देशभक्ति केंद्र में स्थानीय ऑर्केस्ट्रा का भव्य संगीत कार्यक्रम होगा। इसी दिन और 22 मार्च को बच्चों के लिए ‘Nauryz Duman’ नामक कठपुतली शो भी आयोजित किया जाएगा। शहर में ‘वॉकिंग फुटबॉल टूर्नामेंट’ भी होगा, जिसमें अलग-अलग उम्र के लोग हिस्सा लेंगे। 22 मार्च को ‘Nauryz Syilygy’ राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा।

23 मार्च को ‘शुद्धिकरण दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बर्फ से ढकी इमारतों और गलियों की सफाई की जाएगी। साथ ही, ‘अर्थ ऑवर’ अभियान के तहत रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बिजली बंद रखकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया जाएगा।

नवरोज़ का यह भव्य उत्सव अस्ताना शहर को रंगों, खुशियों और परंपराओं से सराबोर कर देगा। आने वाले दिनों में शहर में उत्सव का जोश अपने चरम पर रहेगा, जहां हर कोई इस खुशी में शामिल होकर संस्कृति और परंपराओं का आनंद ले सकेगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!