34.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

Kanpur के प्रेमी जोड़े ने Jabalpur में फांसी लगाई

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नाबालिग प्रेमी जोड़े ने जबलपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की उम्र साढ़े 17 साल थी।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नाबालिग प्रेमी जोड़े ने जबलपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की उम्र साढ़े 17 साल थी।

भतीजा अचानक एक लड़की को लेकर क्यों आया है ?

21 मार्च की दोपहर को नाबालिग लड़का जब दोस्त के साथ अपने मुंहबोले चाचा के घर पहुंचा तो दोनों को देखकर चाचा जिनका नाम आकाश है चौंक गया। जब उसने लड़के से पूछा, तो उसने बताया कि वह अपनी दोस्त के साथ भेड़ाघाट घूमने आया है और कुछ दिन रुककर वापस चले जाएंगे।जिसके बाद लड़के ने अपना मोबाइल पलंग पर रख दिया और दूसरे कमरे में चला गया। आकाश भी कानपुर का ही रहने वाला है और कभी-कभी लड़के के माता-पिता से फोन पर बात करता था। उसे यह बात खटक रही थी कि उसका भतीजा अचानक एक लड़की को लेकर क्यों आया है।
दरअसल दोनों बिना बताए घर से निकल गए थे 21 मार्च को लड़का अपनी दोस्त के साथ मुंह बोले चाचा आकाश सोनी के पास पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदा आया। वहां एक दिन रुकने के बाद 22 मार्च की रात दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 23 मार्च की सुबह, जब चाचा आकाश कंपनी से काम करके घर लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने स्थानीय ग्रामीणों और पनागर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि दोनों को फांसी के फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया और परिजन को सूचना दी। रविवार शाम को जबलपुर पहुंचे लड़की के परिजन शव को लेकर कानपुर के लिए रवाना हो गए।

वॉट्सऐप से पता चला

 21 मार्च की शाम को आकाश ने चार्जिंग पर लगे भतीजे के मोबाइल का वॉट्सऐप चेक किया, तो उसमें शिवली थाना प्रभारी का एक मैसेज पड़ा हुआ था। जब उसने इसे पढ़ा, तो पता चला कि भतीजा गांव की ही एक नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर भागा है और उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज है। रिपोर्ट पढ़ते ही आकाश ने फौरन शिवली थाना प्रभारी अरविंद सिंह को फोन कर बताया कि उनका भतीजा 16 साल की एक लड़की के साथ जबलपुर आया है। थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों को लेकर कानपुर आ जाओ, ताकि उन्हें उनके परिवार वालों को सौंपा जा सके।

आकाश ने लड़के से सच बताने को कहा

इसके बाद आकाश ने लड़के से सच बताने को कहा। लड़के ने बताया कि वह लड़की से प्यार करता है और दोनों ने मैहर में शादी कर ली है, लेकिन घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए वे घर से भाग आए। आकाश ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उन्हें घर ले जाने में मदद करेगा।22 मार्च की रात को आकाश अपनी जॉब पर चला गया।
सुबह जब वह घर लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद पनागर पुलिस को सूचना दी गई।

फांसी के फंदे से लटके हुए थे

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि दोनों एक ही कमरे में फांसी के फंदे से लटके हुए थे। लड़की के पास से 38 हजार रुपए और उसका मोबाइल मिला, जबकि लड़के के पास उसका मोबाइल था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

लड़की ने अपने भाई को फोन किया था

 सूत्रों के हिसाब से 22 मार्च को लड़की ने अपने बड़े भाई को फोन किया था। उसने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ सुरक्षित है। जब भाई ने मां के बारे में पूछा, तो लड़की ने कहा- पापा ने ठीक नहीं किया। मुझे पता है कि आपने मेरे दोस्त के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जबकि मैं अपनी मर्जी से उसके साथ आई हूं। इसके बाद लड़की ने फोन काट दिया और मोबाइल बंद कर दिया। भाई ने यह बात अपने पिता को बताई, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे,25 जनवरी लापता थे 

25 जनवरी की शाम को लड़की कपड़े खरीदने के लिए घर से निकली थी, लेकिन जब वह देर रात तक नहीं लौटी, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की। जब कोई सुराग नहीं मिला, तो लड़की के पिता ने उसके अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई। पोस्टर लगाए 25 जनवरी की दोपहर लड़की बाजार जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। इस पर लड़की के पिता ने चौबेपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस की जांच में पता चला कि गांव के ही 17 साल के लड़के से उसकी दोस्ती थी और वह भी उसी दिन से गायब है। लड़के के पिता ने भी शिवली थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पूरे इलाके में उसके पोस्टर लगाए।
पोस्टर में लिखा गया कि 25 जनवरी की दोपहर 1 बजे उनका बेटा कहीं चला गया है और अभी तक नहीं मिला। वहीं, पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर लड़के के खिलाफ धारा 137(2) और 87 के तहत मामला दर्ज किया था।
लड़की के पिता ने अपहरण का केस दर्ज कराया था लड़की कानपुर शहर के चौबेपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी, जबकि लड़का कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र का निवासी था। दोनों के घरों की दूरी लगभग 10 किलोमीटर थी। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे।लड़की के पिता का आरोप था कि लड़का उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने यह भी बताया कि घर से जाने से पहले उनकी बेटी तीन जोड़ी चांदी का सामान , एक जोड़ी पायल और 2000 रुपए कैश लेकर गई थी।

थाना प्रभारी थाना प्रभारी

पनागर थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंहथाना प्रभारी कि लड़की की मांग भरी हुई थी। जिससे यह माना जा रहा है कि दोनों ने शादी कर ली थी। फिलहाल लड़की का शव परिजन कानपुर ले गए हैं, जबकि लड़के के परिजन देर रात तक जबलपुर पहुंचे। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!