34.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

ससुराल से ईदी में नहीं मिले किशमिश और बादाम, गुस्साए पति ने पत्नी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया

हरियाणा के पानीपत जिले के मोहाली गांव में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर बेटी को मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ईदी में ससुराल से किशमिश-बादाम न मिलने पर आरोपित ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

हरियाणा के पानीपत जिले के मोहाली गांव में बुधवार सुबह विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर बेटी को मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। ईदी में ससुराल से किशमिश-बादाम न मिलने पर आरोपित ने घटना को अंजाम दिया है।

2024 में हुई थी शादी

विवाहिता के स्वजन ने किला थाना पुलिस को शिकायत दी। जींद शहर निवासी सीमा ने बताया कि सबसे छोटी बेटी 21 वर्षीय शबनम की शादी सात जनवरी 2024 को गांव मोहाली निवासी साहिल के साथ की थी।

शादी के बाद साहिल लगातार दहेज मांगता आ रहा था। वह 500-500 रुपये भी उनसे ऑनलाइन ट्रांसफर कराता था। घर में आटा खत्म होने पर भी वे मायके से रुपये भेजते थे, लेकिन उसकी मांग खत्म नहीं हो रही थी।

बुधवार सुबह शबनम का फोन आया था, बेटी ने बताया कि पति मारपीट कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे आ रहे है, चिंता न करो। कुछ देर बाद ही जेठानी ने फोन कर कहा कि तुम्हारी बेटी पूरी हो गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो शबनम का शव फंदे पर लटका हुआ था। पूरा परिवार घर से गायब था।

बादाम व किशमिश-बादाम न देने पर प्रताड़ित किया

मौसी रजिया ने बताया कि इसी महीने बेटे साहिल की शादी है। शादी का कार्ड देने व शबनम की ईदी देने के लिए पिता यामिन गए थे। शबनम की जेठानी ने उसे ताने दिए। उन्होंने किशमिश व बादाम कम देने पर प्रताड़ित किया। इसकी सूचना भी शबनम ने फोन कर उन्हें दी थी।

रजिया ने बताया कि शादी में किसी कारण से वे बाइक नहीं दे पाए थे, इसलिए उसने बाइक का दबाव बनाया। छह महीने बाद उन्होंने बाइक दी, जिसकी किस्त भी उन्हें भरनी पड़ रही है।

हत्या को आत्महत्या का रूप देने का लगा आरोप

जब स्वजन मौके पर पहुंचे तो शबनम का शव फंदे पर लटका हुआ था, उसके पैर जमीन से सटे हुए थे। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। जिससे उन्हें आशंका हुई कि उसकी बेटी की हत्या हुई है। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाया है।

- Advertisement -
Shreya Bhushan
Shreya Bhushan
श्रेया भूषण एक भारतीय पत्रकार हैं जिन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप के बिहार तक और क्राइम तक जैसे चैनल के माध्यम से पत्रकारिता में कदम रखा. श्रेया भूषण बिहार से आती हैं और इन्हे क्राइम से संबंधित खबरें कवर करना पसंद है
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!