‘SPIDER MAN 4’ के टाइटल और रिलीज डेट का एलान, फैंस हुए एक्साइटेड, बोले- अब होगा असली खेल – SPIDER MAN 4

स्पाइडर-मैन 4' के टाइटल और रिलीज डेट का आज एलान कर दिया गया है. यहां जानें फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट.

0
66
'SPIDER MAN 4' के टाइटल और रिलीज डेट का एलान, फैंस हुए एक्साइटेड, बोले- अब होगा असली खेल - SPIDER MAN 4
'SPIDER MAN 4' के टाइटल और रिलीज डेट का एलान, फैंस हुए एक्साइटेड, बोले- अब होगा असली खेल - SPIDER MAN 4

Marvel स्टूडियो की कॉमिक्स पर बेस्ड सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर मैन अभी तक अपनी तीन पार्ट्स से दुनियाभर में तहलका मचा चुकी है और अब फिल्म के चौथे पार्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. आज 1 अप्रैल को मार्वल स्टूडियो ने अपने दुनियाभर के दर्शकों को सुनहार तेहफा दिया है. आज मार्लव स्टूडियो ने SPIDER MAN 4 के टाइटल और रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. SPIDER MAN 4 में पीटर पार्कर के रोल में एक बार फिर टॉम हॉलेंड को लोगों के रक्षक के रूप में देखा जाएगा.

SPIDER MAN 4 का टाइटल और रिलीज डेट?

SPIDER MAN 4 के टाइटल की बात करें तो इसका नाम ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ है. मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस गुडन्यूज को आज 1 अप्रैल को कुछ ही घंटों पहले शेयर किया है. SPIDER MAN मूवीज और सोनी पिक्चर्स ने अपने एक्स हैंडल समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह गुडन्यूज शेयर की है. पोस्ट कैप्शन में लिखा है, ‘मार्वल स्टूडियोज ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 31 जुलाई 2026 को रिलीज होने जा रही है’.

SPIDER MAN 4 और Peter का रोल

SPIDER MAN 4 Peter Parker का नया चैप्टर शुरू करेगी. SPIDER MAN 4 को डेस्टिन डैनियल क्रेटन कर रहे हैं. टॉम हॉलेंड स्पाइडर मैन के रोल में होंगे. टॉम को पिछली बार फिल्म अन्चार्टेड में देखा गया था. वहीं, एक इंटरव्यू में टॉम हॉलेंड ने कहा, मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं आपके साथ नहीं था, मैं एक फिल्म की शूटिंग के लिए देश से बाहर हूं, हमारे लिए यह एक बड़ी शुरुआत है’.

फैंस के बीच खुशी की लहर

SPIDER MAN 4 की खबर मिलते ही अब इस फ्रेंचाइजी के फैंस के चेहरे पर बड़ी मुस्कान आ चुकी है. इस पर एक यूजर ने लिखा है, अब आएगा खेल में असली मजा’. दूसरा यूजर लिखता है, लोगो बहुत शानदार है’. तीसरा यूजर लिखता है, इंतजार लंबा हो गया’. चौथा यूजर लिखता है, मैं तैयार हूं’. SPIDER MAN 4 की अपडेट से फैंस के बीच अलग लेवल की एक्साइटमेंट दिख रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here