‘Panchayat’ के फैन्स के लिए बड़ी खबर, Season 4 की रिलीज डेट आई सामने

'Panchayat’ के फैन्स के लिए बड़ी खबर, Season 4 की रिलीज डेट आई सामने

0
52
'Panchayat’ के फैन्स के लिए बड़ी खबर, Season 4 की रिलीज डेट आई सामने
'Panchayat’ के फैन्स के लिए बड़ी खबर, Season 4 की रिलीज डेट आई सामने

लोकप्रिय Web Series Panchayat ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। पांच साल पहले 3 अप्रैल 2020 को रिलीज हुई इस सीरीज ने गांव की सादगी और संघर्षों को शानदार तरीके से पेश किया था। अब जब Panchayat अपनी पांचवीं सालगिरह मना रही है, तो फैन्स को वह खुशखबरी मिल गई है, जिसका वे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे— Panchayat Season 4 की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है! नई Series 2 जुलाई को अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

अमेज़न प्राइम वीडियो ने गुरुवार को अपने Instagram Handle पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसमें Jitendra Kumar, जिया मानेक और इंटरनेट सेंसेशन दर्शन मगदुम नजर आए। इस सीजन में भी Jitendra Kumar उर्फ सचिव जी के साथ रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, फैसल मलिक, संविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे शानदार कलाकार होंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

इस साल मई में Panchayat का तीसरा सीजन रिलीज हुआ था, जिसमें गांव की राजनीति, चुनावी उठा-पटक और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं पर जोर दिया गया था। अब Season 4 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। क्या इस बार Panchayat में सचिव जी को नई मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा? क्या गांव की राजनीति और गहरी होगी? इन सवालों के जवाब 2 जुलाई को मिलने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here